फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Civic Amenities

तालाब में डूबे तीनों बच्चों के परिजन को मिलेगा मुआवजा

Sun, 17 Oct 2021 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
शाहजहांपुर। बृहस्पतिवार की शाम थाना मदनापुर क्षेत्र के बरूआ गांव में तालाब में डूबकर तीन बच्चों की मौत हो गई थी। इस हादसे को राजकीय आपदा घोषित किया गया है। जांच पूरी होने के बाद परिजनों को मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन

बरूआ गांव निवासी राजकुमार का बेटा अनुराग, भतीजा गोपाल और भांजे पवन गांव में स्थित तालाब में नहाने गए थे। तीनों की बच्चों की तालाब में डूबकर मौत हो गई थी। थाना प्रभारी विशाल प्रताप सिंह ने एसडीएम जलालाबाद बरखा सिंह को हादसे की सूचना दी। एसडीएम ने राजस्व विभाग की एक टीम गांव में जांच के लिए भेजी थी। एसडीएम बरखा सिंह ने बताया कि नवीन शासनादेश के अनुसार तालाब में डूबकर होने वाली मृत्यु को राजकीय आपदा घोषित किया गया है। जांच की जा रही है। बच्चों के परिजनों की हरसंभव मदद की जाएगी । संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed