फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Civic Amenities

नेशनल हाईवे हुलासनगरा क्रॉसिंग पर फिर लगा जाम

Sat, 16 Oct 2021 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
लखनऊ -दिल्ली हाईवे स्थित मीरानपुर कटरा के हुलासनगरा रेलवे क्रासिंग पर लगे जाम में फंसे वाहन । संव - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे स्थत हुलासनगरा रेलवे फाटक के पास जाम की समस्या गंभीर हो गई है। बुधवार को रेलवे क्रॉसिंग के हाइटगेज में कंटेनर फंसने से वहां पूरी रात यातायात थमा रहने के बाद बृहस्पतिवार दोपहर से हालात कुछ सामान्य हुए थे, लेकिन बृहस्पतिवार रात पुलिस क ढीले पड़ते ही फिर से वाहन रेंगने लगे। शुक्रवार सुबह चार बजे जाम इतना लंबा हो गया कि रेलवे क्रॉसिंग से लेकर मीरानपुर कटरा नगर के मुख्य चौराहे तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। दोपहर करीब 12 बजे पुलिस ने खासी मशक्कत के बाद रास्ता साफ कराया, लेकिन शाम तक वाहन रफ्तार नहीं पकड़ सके।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर बुधवार सुबह सुबह मालगाड़ी का वैगन लादकर लखनऊ से बरेली जा रहा एक कंटेनर रेलवे क्रॉसिंग के हाइटगेज मेें फंस जाने से जाम लग गया था। करीब आठ घंटे तक जाम लगे रहने से हाईवे पर क्रॉसिंग से लेकर कटरा नगर के मुख्य चौराहे और दूसरी तरफ फतेहगंज पूर्वी तक वाहनों की कतारें लग गई थीं। इस कारण बरेली से हाईवे के भारी वाहनों को बीसलपुर मार्ग पर भेजा गया तो उन्हें निगोही के पास कैमुआ नाला के सिंगल लेन पुल पर घंटों जाम लगा रहा। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आड़े तिरछे निकलने वाले वाहनों को रोककर क्रॉसिंग पर दोपहर तक जैसे-तैसे यातायात चालू कराया, लेकिन तब तक वाहनों की संख्या इतनी ज्यादा हो चुकी थी कि उन्हें शाम तक रेंगकर निकलना पड़ा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे पिकेट ड्यूटी पर तैनात सिपाही खाना खाने के लिए चले गए। पुलिस के हटते ही वाहन चालक जल्दी क्रासिंग पार करने की होड़ में गलत साइड से होकर निकलने लगे। हालांकि, उस वक्त क्रॉसिंग के दोनों ओर होमगार्ड के दो-दो जवान मुस्तैद रहे, लेकिन वाहन चालकों ने उन्हें अनसुना किया तो फिर से जाम लगने की नौबत आ गई। शुक्रवार तड़के करीब चार बजे क्रॉसिंग से कई ट्रेनें और मालगाड़ियां एक के बाद एक गुजरना शुरू हुईं तो जाम में फंसे वाहनों की कतार भी लंबी होती चली गई। सुबह करीब आठ बजे कटरा थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सोलंकी कई सिपाहियों के साथ क्रॉसिंग पर पहुंचे और जाम खुलवाने की कोशिश शुरू की। दोपहर 12 बजे के बाद क्रॉसिंग पर हालात थोड़े सामान्य हुए तो जाम में फंसे वाहनों को आगे बढ़ने की राह मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed