फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Civic Amenities

बहादुरगंज उपकेंद्र में केबिल बॉक्स फटा, कई इलाकों की गुल रही बिजली

Tue, 13 Jul 2021 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
शाहजहांपुर। ओवरलोडिंग के कारण सोमवार दिन में करीब ढाई बजे बहादुरगंज उपकेंद्र के यार्ड में लगा केबिल बॉक्स तेज धमाके के साथ फट गया। इससे वहां के सभी फीडरों और उनसे जुड़े इलाकों की बत्ती गुल हो गई। इस खराबी को दूर करने में करीब ढाई घंटे लग गए। भीषण गर्मी में बिजली गायब रहने से लोग परेशान हो उठे।
विज्ञापन

सोमवार को दोपहर दो बजे तक बहादुरगंज उपकेंद्र के सभी फीडर चालू रहे। इससे केबिल बॉक्स पर ज्यादा लोड पड़ने के कारण उसका इन्सुलेटर गर्म होकर सुलगना शुरू हो गया। कुछ ही देर बाद धमाके के साथ केबिल बॉक्स फटा तो आवाज सुनकर सबस्टेशन आपरेटर कंट्रोल पैनल से बाहर निकल आए। 33 केवी मेन लाइन से सप्लाई बंद करने पर केबिल बॉक्स में लगी आग बुझ गई, लेकिन वो किसी काम लायक नही रहा।
विज्ञापन

इस खराबी के चलते बहादुरगंज मेन बाजार, गल्ला मंडी, जेल रोड, बहादुरपुरा, सदर बाजार, टाउनहॉल (आंशिक), कटियाटोला (आंशिक), छोटी सब्जी मंडी, मशीनरी मार्केट, लकड़ी मंडी, टेलीफोन एक्सचेंज, झंडाकला आदि क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति ठप हो गयी। हालांकि इस बीच प्रभावित क्षेत्रों को गोविंदगंज और निगोही रोड गदियाना उपकेंद्र की लाइनों से जोड़कर एक-एक घण्टे के अंतराल पर बिजली आपूर्ति की गई, लेकिन ट्रिपिंग की समस्या बनी रही। विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय के अधिशासी अभियंता प्रशांत गुप्ता ने बताया कि शाम पांच बजे केबिल बॉक्स की खराबी दूर कर आपूर्ति सामान्य कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed