फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Civic Amenities

अभियान के पहले दिन 40 लाख पौधे रोपे गए

Mon, 05 Jul 2021 12:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
शाहजहांपुर। 30 करोड़ वृक्षारोपण जन आंदोलन-2021 के तहत रविवार को जिले में लगभग 40 लाख पौधे लगाए गए। यहां 48.77 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है। लगभग 80 प्रतिशत लक्ष्य पहले दिन भी पूरा कर लिया गया। पौधरोपण अभियान में शामिल होने लखनऊ से आए नोडल अधिकारी व प्रमुख सचिव जितेंद्र कुमार ने वन विभाग द्वारा कैंट क्षेत्र में स्थापित प्राणवायु उपवन का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी जितेंद्र कुमार ने ग्राम्य विकास विभाग द्वारा विकास खंड ददरौल की ग्राम पंचायत चांदापुर में किए जा रहे पौधरोपण के कार्यों का निरीक्षण किया। डीएम इंद्र विक्रम सिंह, एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी व नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार के साथ पौधरोपण किया। प्रमुख सचिव ने वन विभाग एवं अन्य विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण की मॉनीटरिंग के लिए डीएफओ कार्यालय में स्थापित कमांड सेंटर का निरीक्षण किया। प्रभागीय वनाधिकारी आदर्श कुमार से पौधरोपण प्रगति की जानकारी ली।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी जितेंद्र कुमार ने सेहरामऊ गांव में जालपा देवी मंदिर स्थित स्मृति वन का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों द्वारा पूर्ण तैयारी के साथ पहले से चिह्नित किए गये स्थलों पर मुख्य रूप से शीशम, सागौन, जामुन, सहजन, आम अन्य फलदार व शोभाकार पौधों का रोपण किया जा रहा है। रविवार शाम छह बजे तक पौधरोपण का काम पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है। इसके अतिरिक्त अन्य विभागों द्वारा जो पौधरोपण किया जा रहा है, उसकी भी मॉनीटिरिंग की गयी है। इस अवसर पर डीएफओ आदर्श, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी बाबूलाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जन प्रतिनिधियों ने भी यिका पौधरोपण
वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत जनप्रतिनिधियों ने भी पौधरोपण किया। ददरौल क्षेत्र के विधायक मानवेंद्र सिंह ने मदनापुर ब्लॉक के बमरौली गांव में और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप यादव ने सिंधौली ब्लॉक के गांव भटपुरा रसूलपुर में पौधरोपण कर जन सामान्य को हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया।
पौधरोपण कार्यक्रम में विधायक मानवेद्र सिंह ने क्षेत्र के प्रधानों और ग्राम स्तरीय कर्मचारियों को लगाए गए पौधों को सुरक्षित रखने के लिए उनकी नियमित देखभाल करने के निर्देश दिए। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी प्रह्लाद सिंह, महेश पाल सिंह, आनंद प्रताप, अवनीश सिंह, मनोज प्रजापति, हेमराज मौर्य, प्रमोद कश्यप, हरजीत सिंह चौहान, धर्मपाल राठौर, धनवीर सिंह, रंजीत कुमार, सर्वेश मिश्रा, सरोज शुक्ला, प्रदीप मिश्रा आदि मौजूद रहे।

उधर, सिधौली क्षेत्र के भटपुरा रसूलपुर में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप यादव और खंड विकास अधिकारी श्रीकृष्ण पांडेय ने हरियाली योजना के तहत संयुक्त रूप से पौधरोपण किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि गांव में पांच जून से अभी तक विभिन्न प्रजातियों के 2500 पौधे लगाए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि गांव के आठ मुख्य स्थानों समेत सभी घरों के बाहर चबूतरों पर शोभादार पौधे लगाए गए हैं और कुछ माह बाद पूरा गांव हरा-भरा होकर फूलों से भर जाएगा। भाजपा कार्यकर्ता सोनू अरोड़ा ने कैंट क्षेत्र में पौधरोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed