फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Civic Amenities

अखिलेश गुप्ता के परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन

Sat, 26 Jun 2021 12:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
शाहजहांपुर। केमिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष दिवाकर सिंह और प्रदेश महामंत्री सुधीर अग्रवाल शुक्रवार को दवा व्यापारी अखिलेश गुप्ता के घर पहुंचे। परिजन को सांत्वना देने के साथ ही हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। इसके बाद मीडिया से वार्ता के दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर दवा व्यापारियों को फ्रंटलाइन वर्कर घोषित न करने और दवाएं उपलब्ध न कराने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

दिवाकर सिंह ने कहा कि दुख की घड़ी में केमिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन पीड़ित परिवार के साथ है। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया जाएगा। इसके साथ ही व्यापारी के घर की रजिस्ट्री सूदखोरों से वापस कराने, दवा के स्टॉक का निस्तारण कराए जाने और बाजार में फंसा पैसा दिलवाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। सुधीर अग्रवाल ने कहा कि सरकार ने दवा व्यापारियों को फ्रंटलाइन वर्कर घोषित न कर ठीक नहीं किया। इसके बावजूद दवा व्यापारियों द्वारा सभी को दवाएं उपलब्ध कराने की कोशिश की गई है। उन्होंने दवा का लाइसेंस बनवाने के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी करने पर किसी तरह की परेशानी नहीं आने की बात कही। उन्होंने सरकार पर दवा व्यापारियों को कोरोना संक्रमण से बचाव में सहायक रेमडेसिविर इंजेक्शन और अब एंटी फंगस की दवाओं को उपलब्ध नहीं कराने का आरोप लगाया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष गोविंद मोहन वर्मा, उपाध्यक्ष सुनील गुप्ता, कोषाध्यक्ष कलीम खां, विकास गुप्ता, नवीन गुप्ता, मनीष धवन, संजय गुप्ता, विशाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed