Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Civic Amenities

जलालाबाद में बिजली न आने पर एसडीओ का घेराव

Fri, 11 Jun 2021 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
शाहजहांपुर। पिछले एक सप्ताह से जलालाबाद में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। बुधवार को गर्मी होने के बावजूद सात घंटे तक बिजली गायब रही। इससे गुस्साए लोगों ने नगर पालिका मनेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में बिजली उपकेंद्र जाकर एसडीओ का घेराव कर लिया और जमकर हंगामा किया। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर नोकझोंक हुई। उच्च अधिकारियों के शीघ्र बिजली व्यवस्था सुधारने के आश्वासन पर लोग शांत हुए। इस दौरान एसडीओ व एक्सईएन के सीयूजी नंबर पर कॉल की गई, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ।
विज्ञापन

तीन जून को आई तेज आंधी में बिजली के कई खंभे और लाइनों के तार क्षतिग्रस्त हो गए थे। कर्मचारियों ने जर्जर तार बदलने के बजाय तारों में जोड़ तोड़ करके सप्लाई चालू कर दी। इससे एक इलाके में सप्लाई चालू हो पाती तब तक दूसरे में गुल हो जाती थी। यह सिलसिला पिछले एक सप्ताह से जारी है। 24 घंटे में बमुश्किल चार-पांच घंटे बिजली मिल रही है।
विज्ञापन

जलालाबाद में बुधवार सुबह नौ बजे गुल हुई बिजली शाम पांच बजे तक नहीं आई तो लोगों का धैर्य जवाब दे गया। फोन करने पर किसी अधिकारी ने कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया। इस पर गुस्साए लोग नगर पालिका अध्यक्ष से मिले। उनके नेतृत्व में लोग लोग बिजली उपकेंद्र जा पहुंचे पर एसडीओ कुमार विकल को घेरकर हंगामा शुरू कर दिया। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर नोकझोंक हुई। भाजपा नेताओं ने फोन करके बिजली सप्लाई की हालत उच्चाधिकारियों को बताई। इस पर उअधिकारियों ने व्यवस्था में सुधार कराने का आश्वासन दिया। इस पर लोग शांत होकर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली सप्लाई व्यवस्था सुधार को लेकर अधिकारियों से बात हुई है। उन्हें 24 घंटे का समय दिया गया है। यदि फाल्ट सही कर तय समय में सुधार न हुआ तो आगे की कार्रवाई की जाएगी। - सौरभ भट्ट, एसडीएम जलालाबाद
बिजली निगम के स्थानीय अधिकारियों की मनमानी को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस रवैये से सरकार की छवि को नुकसान हो रहा है।
- मनेंद्र गुप्ता, चेयरमैन, जलालाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed