{"_id":"6085b9118ebc3eb92e77ec17","slug":"civic-amenities-shahjahanpur-news-bly44497594","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी बंद रहे बाजार, 20 करोड़ का प्रभावित हुआ खुदरा कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी बंद रहे बाजार, 20 करोड़ का प्रभावित हुआ खुदरा कारोबार
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिले में कोरोना कर्फ्यू के दूसरे दिन रविवार को भी सभी जगह बाजार पूरी तरह बंद रहे। इससे सड़कों पर सन्नाटा जैसा पसरा रहा। दो दिन (शनिवार व रविवार) बंदी के दौरान करीब 20 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार प्रभावित हुआ।
कोरोना महामारी को देखते हुए शासन ने हर सप्ताह शनिवार और रविवार को कोरोना कर्फ्यू लागू किया है। शनिवार को पहले दिन बाजार पूरी तरह बंद रहे थे, लेकिन सड़कों पर आवाजाही जारी रही। इस पर पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने सख्ती बढ़ा दी। रविवार को बाजार बंद रहने के साथ सड़कों पर लोगों की आवाजाही बहुत कम रही, जिससे सन्नाटे जैसा माहौल रहा। रोजा मंडी में आवक नहीं होने से सब्जी वाले तक बाहर नहीं निकले। फलों के ठेले भी इक्का-दुक्का ही दिखे। मेडिकल स्टोर खुले रहे और रसोई गैस, दूध, ब्रेड आदि की सप्लाई जारी रही। सन्नाटे के बीच पुलिस और प्रशासन के अधिकारी शहर के विभिन्न इलाकों में भ्रमण करते रहे।
कोरोना कर्फ्यू के दौरान दुकानें बंद रहने से कारोबार को जबरदस्त झटका लगा है। कारोबारियों के मुताबिक दो दिन बंदी के दौरान करीब 20 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित होने का अनुमान है। इससे व्यापारी वर्ग परेशान है। हालांकि जबरदस्त नुकसान होने के बावजूद लोग बंदी को सही मान रहे हैं।
विज्ञापन
कारोबार से बड़ी है जिंदगी
सरकार ने कोरोना संक्रमण को देखते सप्ताह में दो दिन बंदी करके अच्छा कदम उठाया है। मानवता के हित में उठाए गए इस कदम में सभी व्यापारी सरकार के साथ हैं। जिंदगी बची रहेगी तो कारोबार भी बना रहेगा। - तनु अग्रवाल, व्यवसायी
शहर में छोटे-बड़े करीब 40 मैरिज लॉन हैं। आठ-दस बारात घर कस्बों में हैं। सभी ने सहालगी सीजन के लिए बुकिंग कर रखी थी। कोरोना कर्फ्यू की वजह से बंदी के दिनों की बुकिंग निरस्त कर दी गई है। - इजहारुल हक उर्फ खान मियां, मैरिज लॉन स्वामी
इन दिनों ग्रामीण क्षेत्रों मेें गेहूं की कटाई होने के साथ पंचायत चुनाव की धूम होने केे कारण भवन निर्माण कराने वालों को मजदूर नहीं मिल रहे। इससे हार्डवेयर की बिक्री में पहले से कमी आई है। दो दिन बंदी से ज्यादा नुकसान नहीं होगा। - सुरेंद्र सिंह सेठी, सीमेेंट व्यवसायी
करीब आधा दर्जन से अधिक चार पहिया और दो पहिया कंपनियों के जिले में लगभग दो दर्जन शोरूम हैं। औसतन एक करोड़ से अधिक का कारोबार दैनिक बंदी से प्रभावित हो रहा है, लेकिन वाहन व्यवसायी देश हित में नुकसान उठाने को तैयार हैं। - चरनजीत सिंह दुआ, वाहन व्यवसायी
जिले में कंफैक्शनरी की 10-15 बड़ी और 50 से 60 छोटी दुकानें हैं। होली के बाद से लोग अपनी दैनिक जरूरत के लिए सिर्फ ब्रेड, दूध, पनीर, बिस्कुट आदि सीमित सामान खरीद रहे हैं। बंदी से कंफैक्शनरी व्यवसाय पर और मंदी आएगी। - चंद्र प्रकाश गुलाटी, कंफैक्शनरी व्यवसायी
इस समय कारोबार से ज्यादा फिक्र संक्रमण से बचाव की है। कोरोना की गंभीर स्थिति को देखते पिछले साल की तरह सिर्फ चार घंटे व्यवसाय वार दुकानें खोलने की व्यवस्था लागू की जानी चाहिए ताकि संक्रमण की चेन टूट सके। - उमेश चंद्र पाठक, इलेक्ट्रॉनिक्स व्यवसायी
जिन घरों में शादियां होनी हैं, वहां के लोग पहले से खरीददारी शुरू कर देते हैं। सप्ताहांत बंदी में जो लोग कपड़े नहीं खरीद सकेंगे, वह सोमवार से शुक्रवार के बीच खरीदारी करेंगे। इसलिए बहुत ज्यादा कारोबारी नुकसान नहीं होगा। - हनी सिंह, रेडीमेड वस्त्र कारोबारी
कोरोना के प्रकोप को देखते सिर्फ लॉकडाउन से काम नहीं चलेगा क्योंकि इससे गर्मी के सीजन में पंखे, कूलर, एसी आदि का व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। सरकार स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर बनाकर संक्रमित परिवारों को तत्काल टीके लगवाए। - पंकज टंडन, इलेक्ट्रिक गुड्स व्यवसायी