फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Civic Amenities

रोजा में पुल पर जाम लगा चिलचिलाती धूप में लोग हुए परेशान

Mon, 12 Apr 2021 12:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
शाहजहांपुर। लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर जाम की समस्या दूर नहीं हो रही है। रविवार को बिहार के किशनगंज से एक बस मजदूरों को लेकर देहरादून जा रही थी। बस रविवार पूर्वाह्न 11 बजे नेशनल हाईवे स्थित रोजा पुल पर पहुंची होगी। तभी बस का अगला पहिया पंचर हो गया। इस कारण बस पुल पर खड़ी हो गई। पुल संकरा होने के कारण दोनों ओर जाम लग गया। जाम की सूचना पर रोजा पुलिस पहुंची और क्रेन मंगाकर बस किनारे कराई। उसके बाद एक ओर से जाम खोला गया। मगर छोटे वाहन चालकों के आगे निकलने की होड़ में दोबारा जाम लग गया। इस बीच भीषण गर्मी और तेज धूप की वजह से जाम में फंसे लोग परेशान रहे। करीब एक घंटे बाद पूरी तरीके से जाम खुल सका।
विज्ञापन

उधर, रविवार सुबह करीब सात बे सिंधौली से लकड़ी लेकर जा रही ट्रैक्टर ट्राली खन्नौत नदी पुल के पास ब्रेकर से गुजरी। तभी ट्रैक्टर ऊपर उठ गया और लकड़ी नीचे की ओर गिर गई। इसकी वजह से वाहन निकलना बंद हो गए। तभी कुछ देर के लिए दोनों और जाम लग गई। जब लकड़ी को हटाया गया, तब वाहनों को इधर से उधर निकाला गया। गनीमत यह रही ट्रैक्टर के पीछे कोई था नहीं, अगर कोई बाइक सवार होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed