फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Civic Amenities

दाम गिरने से बढ़ी पीली धातु की चमक

Sun, 07 Mar 2021 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
शाहजहांपुर में सोने चांदी के आभूषण की खरीदारी करते लोग । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। पीली धातु यानी सोने की खरीदारी बढ़ गई है, जिसका कारण सोने के गिरते दामों को बताया जा रहे हैं। वर्तमान में सोना 50 हजार रुपये से भी नीचे हो चुका है। इससे सोने के खरीदार बढ़ गए हैं। सोने के दाम गिरने से जहां ग्राहक खरीदारी करने पहुंच रहे हैं, वहीं दुकानदार भी खुश हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण काल में सोने के दाम 59 हजार रुपये प्रति दस ग्राम तक पहुंच गए थे। अब जब वैक्सीन आ गई है, तो सोने के भाव भी गिर रहे हैं। शनिवार को सोना 46,500 रुपये प्रति दस ग्राम बिका। इसके चलते शनिवार को सामान्य दिनों की अपेक्षा ग्राहकों की संख्या बढ़ गई। इस गिरावट से थोक कारोबारियों को तो नुकसान हो रहा है, लेकिन फुटकर व्यापारी खुश हैं। पिछले एक महीने का रिकार्ड देखा जाए तो रोजाना ही सोने के दामों में गिरावट दर्ज की जा रही है। एक फरवरी को जो सोना 51400 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका, वहीं शनिवार को 46500 रुपये में बेचा गया। एक महीने में सोने के दाम 4900 रुपये घटे हैं।
विज्ञापन

एक महीने में पांच हजार रुपये सस्ती हुई चांदी
- सोने के दाम जहां लगातार गिर रहे हैं, वहीं चांदी के भाव पिछले एक सप्ताह से स्थिर बने हुए हैं। हालांकि एक फरवरी को चांदी का भाव 73,500 रुपये प्रति किग्रा था, जबकि शनिवार को 68,500 रुपये में रहा। एक महीने के अंतराल में चांदी पांच हजार रुपये सस्ती हुई है। चांदी के खरीदारों की बात की जा जाए तो बिक्री पर कोई खास फर्क नहीं पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थोक व्यापारियों पर पड़ा असर
- गिरावट का सबसे ज्यादा प्रभाव थोक व्यापारियों पर पड़ा है। ऐसे ग्राहक जो एडवांस में सोने की ज्वेलरी की बुकिंग करा चुके थे, वह कुछ दिन और ठहर कर भाव के गिरने का इंतजार कर रहे हैं। जिससे व्यापारियों का माल एक जगह रुक गया है। वहीं, ज्यादा मूल्य में खरीदे सोने को कम मूल्य में निकालना उनकी मजबूरी बन गई है। जानकारों का कहना है कि शहर में छोटे और बड़े करीब 250 सराफा दुकानें है। जहां पर प्रतिदिन करीब दो करोड़ रुपये के सोने व चांदी का व्यापार होता है। वहीं, सोने के कारोबार से जुड़े व्यापारियों का कहना है कि सोने व चांदी का भाव अंतरराष्ट्रीय बाजार द्वारा तय होता है। लेकिन इस बार कोरोना महामारी फैलने की वजह से बाजार प्रभावित हुआ है।
एक सप्ताह में सोने व चांदी के भाव
तारीख सोना - चांदी
01 मार्च - 48200 - 70500
02 मार्च - 47800 - 68500
04 मार्च - 47000 - 68500
05 मार्च - 46500 - 68500
06 मार्च - 46500 - 68500
फरवरी माह में सोने व चांदी के भाव
01 फरवरी - 51400 - 73500
02 फरवरी - 50900 - 72500
04 फरवरी - 50000 - 68000
22 फरवरी - 48600 - 71000
23 फरवरी - 49000 - 72000
25 फरवरी - 48700 - 72000
26 फरवरी - 48200 - 70000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed