फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Civic Amenities

हाईवे पर रोजा जमुका तिराहे पर लगा घंटे जाम, एक घंटे लोग रहे परेशान

Mon, 05 Oct 2020 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 01:16 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
शाहजहांपुर। लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर रोजा में जाम की समस्या विकराल होती जा रही है। रविवार को रोजा में हाईवे स्थित जमुका तिराहे पर धान की बोरियों से भरी ट्राली खराब गई। ट्राली ठीक हो पाई तो मक्का भरा ट्राला पलट गया। इससे करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैफिक चालू कराया। जाम के दौरान लोग खासे परेशान रहे।
विज्ञापन

रोजा में हाईवे पर जाम की शुरूआत सुबह करीब साढ़े दस बजे हुई। अटसलिया की तरफ से जा रही धान की बोरियों से भी ट्राली नेशनल हाईवे जमुका तिराहे पर मंडी की तरफ मुड़ते समय खराब हो गई। इस कारण शाहजहांपुर से होकर सीतापुर की ओर जाने वाली गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई। जल्दबाजी के चक्कर में कुछ लोगों ने अपनी गाड़ियों आड़ी तिरछी करके आगे घुसा दीं, जिससे पूरा रोड जाम हो गया। कुछ ही देर में वाहनों की लाइनें रोजा ओवरब्रिज तक पहुंच चुकी थीं। ट्रैक्टर चालक मिस्त्री को बुलाकर ट्राली ठीक कराई। करीब सवा 11 बजे ठीक होने पर ट्राली को रोड से हटा दिया गया। जाम के दौरान बिहार से मक्का लेकर हरियाणा जा रहा ट्राला उधर से गुजर रहा था। जाम के बीच चालक ने आगे बढ़ाने के लिए ट्राला का पहिया रोड से नीचे उतार दिया, जिससे ट्राला पलट गया। इससे रेंगना शुरू हुआ ट्रैफिक दोबारा जाम हो गया। इस बीच पहुंची पुलिस ने वाहनों को इधर-उधर कराकर करीब आधे घंटे बाद ट्रैफिक चालू कराया। चूंकि ट्राला रोड से नीचे को पलटा था, जिससे कुछ देर रेंगने के बाद वाहन दौड़ने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed