फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Civic Amenities

नगर निगम 17 नालों के पानी को जैविक तरीके से करेगा शुद्ध

Thu, 17 Sep 2020 12:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
शाहजहांपुर। नगर निगम को अंतरित धनराशि से प्रस्तावित कार्ययोजना वर्ष 2020-21 की बैठक बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें नगर निगम क्षेत्र के 17 नालों का बायो/ फाइटो रेमेडिएशन (जैविक तरीके से पानी का शुद्धीकरण) कार्य शुरू कराने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि एनजीटी द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन में नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत 17 नालों का बायो/फाइटो रेमेडिएशन कार्य शुरू किया जाएगा जिससे नदियों में गिरने वाले नालों का जल शुद्धिकरण किया जा सके। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष में रोपे पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड लगाए जाएंगे। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के लिए चिह्नित स्थल पर ककरा में बाउंड्रीवाल का निर्माण जल्द शुरू किया जाएगा। प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट को सिंगल साफ्ट श्रेडर मशीन की स्थापना ककरा में की जाएगी। इसके साथ ही सी एंड डी वेस्ट के लिए राष्ट्रीय हरित अभिकरण निर्देशों के क्रम में चुंगी जलालनगर में 270 रनिंग मीटर लंबाई की बाउंड्रीवाल का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। जल्द ही बाउंड्रीवाल का निर्माण शुरू किया जाएगा। डीएम ने कहा कि घरेलू हानिकारक अपशिष्ट के निस्तारण को संयंत्र की स्थापना एवं बाहय विकास किया जाना प्रस्तावित है। डेयरी वेस्ट मैनेजमेंट के लिए ककरा में भूमि का चिह्नांकन किया गया है। 25 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन कराया जाना है, जिसके लिए चार्जिंग डिपो का निर्माण कराए जाने के लिए मोहलला ककरा स्थित भूमि का चयन किया गया है, जिसमें सी एंड डीएस, उप्र जलनिगम को कार्यदायी संस्था के रूप में शासन द्वारा नामित किया गया है। कार्यदायी संस्था द्वारा यह काम करने के लिए 2.97 करोड़ व इलेक्ट्रिकल कनेक्शन को 4.70 करोड़ रुपये से काम करवाया जाना प्रस्तावित है। जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा। बैठक में नगर आयुक्त संतोष शर्मा, अपर नगर आयुक्त एसके सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed