फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Civic Amenities

सेहरामऊ दक्षिणी के थानाध्यक्ष ने खून देकर कर महिला की बचाई जान

Sat, 12 Sep 2020 02:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 02:40 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
शाहजहांपुर। कोरोना काल में शाहजहांपुर पुलिस ने एक ट्वीट पर फिर मानवता की मिशाल पेश की, जब सेहरामऊ दक्षिणी के थानाध्यक्ष नीरज सिंह ने एक निजी अस्पताल में भर्ती गर्भवती महिला के लिए वहां जाकर रक्तदान किया। महिला के परिवार वालों ने उन्हें ढेरों आशीर्वाद दिए और एसपी एस आनंद ने थानाध्यक्ष को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने की घोषणा की।
विज्ञापन

एसपी जनता और पुलिस के बीच आपसी विश्वास बढ़ाने के लिए जिले के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को समय-समय पर जनता की हरसंभव मदद करने के लिए दिशा निर्देश दे चुके हैं। उनकी प्रेरणा से पहले भी कई पुलिसकर्मी जरूरतमंदों की गुहार पर रक्तदान कर चुके हैं। इसी तरह का वाकया गत सात सितंबर को हुआ, जब रात 8.26 बजे शाहजहांपुर पुलिस के ट्विटर हैंडल पर हर्षित गुप्ता ने अपने एकाउंट से जलालपुर (रोजा) निवासी रजनीश कुमार की पत्नी शिखा के आपरेशन से पहले एक यूनिट रक्त की मदद मांगी।
विज्ञापन

पुलिस की सोशल मीडिया सेल में तैनात पुलिसकर्मी ने ट्वीट का तत्काल संज्ञान लेते हुए महिला केबारे में जानकारी जुटाई। इस बारे में पता चलने पर एसओ नीरज सिंह सीधे उसी अस्पताल में जा पहुंचे, जहां प्रसव के लिए महिला को भर्ती कराया गया था। उन्होंने महिला के लिए रक्तदान किया तो परिवार के लोग भावुक हो उठे और मदद के लिए पुलिस परिवार का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed