फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Civic Amenities

गंगा में स्टीमर पलटने से महिला प्रोफेसर और तीन छात्र डूबे, गोताखोरों ने बचाया

Wed, 26 Aug 2020 02:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 02:19 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
मिर्जापुर। उफनाई गंगा में मोटर वोट से सैर सपाटा करना एक महिला प्रोफेसर और तीन छात्रों को महंगा पड़ गया। ढाईघाट पर मोटर वोट (स्टीमर) पलटने से चारों गंगा में डूब गए। उस वक्त मौके पर मौजूद गोताखोरों ने चारों को सकुशल निकाल लिया। चारों को सीएचसी श्मशाबाद (फर्रुखाबाद) में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद जिले की कायमगंज तहसील के एलवाई डिग्री कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर मिताली पुत्री विजय कुमार मूल निवासी वीर कुंवर सिंह नगर, औरंगाबाद (बिहार) हाल निवासी गढ़ी कायमगंज छात्र लक्ष्मीकांत पुत्र रामसेवक निवासी मोहल्ला पृथ्वी दरवाजा, कायमगंज, शानू अग्निहोत्री पुत्र देवेंद्र व सोनू पाठक पुत्र प्रदीप पाठक निवासी मोहल्ला घसिया चिलौली, थाना कायमगंज फर्रुखाबाद सोमवार शाम करीब पांच बजे ढाईघाट में बाढ़ देखने आए थे। श्मशाबाद थानाध्यक्ष आरके रावत ने बताया कि उफनाई गंगा में दौड़ते मोटर वोट को देखकर प्रोफेसर मिताली ने घूमने की इच्छा व्यक्त की। इसके बाद छात्रों ने किराए पर मोटर वोट लेकर गंगा में सैर करने लगे। इसी बीच गंगा के तेज बहाव में मोटर वोट पुल के कुएं से टकराकर पलट गया। इससे मोटरवोट चालक सहित सभी लोग गंगा में डूबने लगे। इसी दौरान गंगा के किनारे घूम रहे गोताखोरों ने उन्हें देखकर सभी को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची श्मशाबाद पुलिस ने चारों को सीएचसी में भर्ती कराया। हालत ठीक होने पर सीओ कायमगंज राजवीर गौर ने प्रोफेसर सहित चारो से पूछताछ कर परिवार वालों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed