{"_id":"5f4017068ebc3eaae3320c55","slug":"civic-amenities-shahjahanpur-news-bly4170228122","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर -पलिया हाईवे पर 20 घंटे रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर -पलिया हाईवे पर 20 घंटे रहा जाम
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। शाहजहांपुर-पलिया हाईवे की हालत बेहद जर्जर है। गुरुवार रात खुटार-मैलानी के बीच गांव कढ़ैया के पास गड्ढे में गैस सिलिंडर भरा ट्रक फंस जाने से करीब 20 घंटे हाईवे जाम रहा। जाम खुलवाने के लिए वाहनों को गांवों के रास्ते से होकर निकलवाना पड़ा। शुक्रवार शाम चार बजे गड्ढे में फंसे ट्रक को हटवाकर यातायात बहाल किया जा सका।
शाहजहांपुर-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग जगह-जगह बेहद जर्जर हालत में हैं। हाईवे पर गहरे गड्ढे होने से हादसे होते रहते हैं। खुटार-मैलानी के बीच गांव कढ़ैया और खुटार से मैलानी रोड पर निकलते ही हाईवे की हालत बेहद खराब हैं। बृहस्पतिवार की रात आठ बजे गैस सिलेंडर भरा ट्रक फंस जाने से आवागमन बंद हो गया। वाहनों को मैलानी से गांव चांदपुर होते हुए बाबा चौराहे पर हाइवे से निकाला गया। बीस घंटे बाद शुक्रवार शाम चार बजे ट्रक निकाले जाने के बाद स्थित सामान्य हो सकी। पुवायां खुटार के बीच गोमती नदी के पुल से कुछ आगे रोड बेहद खराब हो गया है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। रोड पर कई स्थानों पर बेहद गहरे गड्ढे हैं, जिसमें बाइक सवार आदि गिरकर चोटिल हो जाते हैं, लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।