फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Civic Amenities

हुलासनगरा रेलवे फाटक पर तीन घंटे लगा जाम

Tue, 18 Aug 2020 06:45 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 06:45 PM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
मीरानपुर कटरा। नेशनल हाईवे पर हुलासनगरा रेलवे फाटक पर जाम की समस्या लगातार बढ़ती जा रही रही है। फाटक के आसपास रोड पर गहरे गड्ढे होने से समस्या और बढ़ गई है। सोमवार शाम छह से हुलासनगरा फाटक पर करीब तीन घंटे तक जाम लगा रहा। इस दौरान जाम में फंसे वाहनों में बैठे लोग खासे परेशान रहे। मीरानपुर कटरा पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।
विज्ञापन

मीरानपुर कटरा इलाके में लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर हुलासनगरा रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज निर्माणाधीन है। इससे फाटक के दोनों तरफ रोड संकरा होने के साथ खुदा पड़ा है। जो रोड बचा है, उसमें जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं, जिसमें आए दिन वाहन फंस जाते हैं। सोमवार शाम करीब छह बजे मालगाड़ियों के गुजरने की वजह से कुछ देर फाटक बंद रहा। इससे दोनों तरफ वाहनों की लाइनें लग गईं। छोटे वाहन चालकों ने जल्दबाजी के चक्कर में इधर उधर से गाड़ियां फंसा दीं। इससे स्थिति और बिगड़ गई। रोड पर गड्ढों की वजह से भारी वाहनों का आगे-पीछे करना मुश्किल हो रहा था। जाम लगा तो वाहनों की लाइनें लंबी होती चली गईं। करीब एक घंटे बाद मीरानपुर कटरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक हालात ज्यादा बिगड़ चुके थे। पुलिस ने काफी देर मशक्कत करके छोटे वाहन वालों को इधर-उधर हटवाया। इसके बाद ट्रैफिक कुछ खिसकना शुरू हुआ और रात करीब नौ बजे तक जाम खुल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed