फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Civic Amenities

जिम और योग संस्थान खुलते ही लौटी रौनक

Thu, 06 Aug 2020 01:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 01:58 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
शाहजहांपुर। कोरोना संक्रमण काल में लॉकडाउन लगने के बाद से बंद चल रहे योग संस्थान और जिम बुधवार को खुल गए। जहां पहले दिन ही लोगों ने पहुंचना शुरू हो गया। फिटनेस के दीवाने संक्रमण से बचाव को मास्क और ग्लब्स पहनकर पसीना बहाते दिखे।
विज्ञापन

सरकार ने अनलॉक के तीसरे चरण में योग संस्थान और जिम खोलने की इजाजत दे दी है। लेकिन इसके लिए कुछ शर्तो का पालन करना भी जरूरी है। इसके तहत योग संस्थानों और जिम में लोगों के लिए पर्याप्त जगह, हैंडबॉश व सैनिटाइजर की व्यवस्था होना आवश्यक है। इसका अनुपालन कराते हुए बुुधवार को शहर के जिम खुले, जहां लोग एक्सरसाइज करने पहुंचे। बृज विहार कॉलोनी में जिम संचालक आशीष पांडेय ने बताया कि सरकार की ओर से जिम खोलने की छूट मिलने के बाद सुबह को साफ-सफाई का दौर चला, तो शाम को लोग एक्सरसाइज करने आए। इस बीच कोरोना संक्रमण न फैले इसके लिए मशीनों को सैनिटाइज कराने के साथ ही लोगों से ग्लब्स और मास्क पहनकर ही एक्सरसाइज करने की अपील की गई। वही जलालनगर में जिम चलाने वाले राफे खान ने बताया कि उन्होंने अपने जिम में आने वालों क ो सैनिटाइजर और मास्क का प्रयोग करने के लिए अपील करते हुए पोस्टर चिपका दिया है। इसके साथ ही नियमों का पूरी तरह से पालन करवाया जाएगा। पहले दिन जिम आने वालों की संख्या कम रही। उधर, योग प्रशिक्षक अवधेश मणि त्रिपाठी ने सामाजिक दूरी का पालन करते हुए योगाभ्यास कराए जाने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed