फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Civic Amenities

ईद पर नहीं पढ़ी जाएगी सामूहिक नमाज:डीएम

Sun, 24 May 2020 10:32 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 10:32 PM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
शाहजहांपुर। डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर ईद के मद्देनजर शांति एवं कानून व्यवस्था की तैयारियों को लेकर समीक्षा की। डीएम ने निर्देश दिया कि ईद की नमाज घरों में पढ़ी जाए। ईद मनाने के दौरान सामाजिक दूरी का पालन हो। डीएम ने कहा कि अब बिना फेस कवर के घर से बाहर निकलने वालों को जुर्माने से दंडित किया जायेगा।
विज्ञापन

डीएम ने कहा है कि बिना मास्क अथवा फेस कवर के पहली बार पकड़े जाने पर 100 रुपये, दूसरी बार पकड़े जाने पर 100 रुपये और तीसरी बार पकड़े जाने पर 500 रुपये जुर्माना लगाकर वसूल किया जाएगा। उन्होंने जनपद वासियों को त्योहार की बधाई देते हुए अपील की कि जब भी आवश्यक कार्य से घर से बाहर निकलें तो जुर्माना कार्रवाई से बचने के लिए फेस कवर लगाएं और लॉकडाउन के नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें। इस मौके पर एसपी डॉ. एस चन्नप्पा, सीडीओ महेन्द्र सिंह तंवर, एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी, एडीएम फाइनेंस गिरिजेश चौधरी आदि अधिकारी उपस्थित रहे। उधर, एसडीएम सदर सुरेंद्र सिंह ने सीओ सदर परमानंद पांडेय के साथ कांट एवं मदनापुर थानों मेें शांति सुरक्षा समिति की बैठकों मेें समाज के गणमान्य लोगों से कोरोना संकट को देखते ईद सावधानी के साथ लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए मनाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed