फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   civcamenities

सात घंटे बंद रही क्रॉसिंग, रूट डायवर्जन से लोग रहे परेशान

Sun, 11 Apr 2021 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
civcamenities
शाहजहांपुर/ मीरानपुर कटरा। रेलवे पटरी पर मरम्मत कार्य के चलते लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे स्थित हुलासनगरा रेलवे फाटक शनिवार को पूर्वाह्न 11 से शाम छह बजे तक बंद रहा। फाटक बंद रहने की वजह से ट्रैफिक डायवर्जन किया गया था। इस दौरान जगह-जगह जाम लगने से राहगीरों को खासी दिक्कत हुई। पटरी बदलने के बाद फाटक खुला तो ट्रैफिक चालू किया गया।
विज्ञापन

रेलवे के पीडब्ल्यूआई राजेंद्र पाल की देखरेख में शनिवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे नेशनल हाईवे स्थित हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग पर डाउन लाइन की पटरी बदलने का काम शुरू हुआ। इस कारण करीब सात घंटे तक रेलवे क्रॉसिंग पर वाहनों का आवागमन ठप रहा। हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग पर कार्य चलने से शहर से सटे बरेली मोड़ चौराहे से रूट डायवर्जन किया गया। इस दौरान हरदोई बाईपास की ओर से आने वाले सभी वाहन बरेली मोड़ से कांट, जलालाबाद, कोला मोड़ कलान होकर बदायूं को निकले गए। सीतापुर-लखनऊ की ओर से बरेली जाने वाले मझोले (ट्राला छोड़कर) चार पहिया वाहन जमुका तिराहे से मोड़कर अटसलिया तिराहे तथा द्विरिया मोड़ नियामतपुर, सतवां रिंग रोड, निगोही रोड से बीसलपुर होकर बरेली की ओर निकाले गए।
विज्ञापन

इसी तरह बड़े वाहनों को बरेली मोड़ चौराहे से जलालाबाद कटरा होते हुए बदायूं की तरफ से निकाल गया। वाहनों के डायवर्जन के लिए बरेली मोड़ चौराहे पर अजीजगंज चौकी पुलिस एवं ट्रैफिक पुलिस तैनात रही। लखनऊ की ओर से आने वाले वाहनों को कांट, जलालाबाद कलान होकर बदायूं की ओर से निकाला गया। इसके अलावा फर्रुखाबाद की तरफ से बरेली को जाने वाले वाहनों को भी इसी रोड पर डायवर्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस रूट पर पहले से वाहनों का भारी दबाव रहता है। ऐसे में वाहनों की संख्या बढ़ने से बरेली-कटरा हाईवे पर याकूबपुर तिराहे से कोला मोड़ तक कई जगह जाम की स्थिति बनी रही। जाम न लगे इसके मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था। मगर ट्रैफिक का भार अत्यधिक बढ़ने से याकूबपुर तिराहे से कोला मोड़ तक करीब दो किलोमीटर के बीच रुक -रुककर कई बार जाम लगा। जाम में फंसे लोग गर्मी से काफी परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed