{"_id":"602039668ebc3e27113f5af4","slug":"civcamenities-shahjahanpur-news-bly436454046","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला थाने से रोडवेज बस स्टैंड तक पैदल चलना भी मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला थाने से रोडवेज बस स्टैंड तक पैदल चलना भी मुश्किल
विज्ञापन
शाहजहांपुर। महिला थाने से रोडवेज बस स्टैंड तक सड़क टूटी हुई है। फुटपाथ पर अतिक्रमणकारियों का कब्जा है। ऊपर से डग्गामार वाहन चालक सड़क पर गाड़ियां खड़ी करके सवारियां बैठाते और उतारते हैं। इससे लोगों का इधर से पैदल चल पाना तक मुश्किल है।
दरअसल महिला थाने के सामने से निगोही की ओर जाने वाला लिपुलेख-भिंड नेशनल हाईवे और पलिया-लखनऊ नेशनल हाईवे गुजरता है। महिला थाने से रोडवेज बस स्टैंड के बीच दोनों नेशनल हाईवे एक हैं। इधर से गुजरने वाले भारी वाहनों की संख्या अधिक होने से महिला थाने के सामने बड़ा गड्ढा हो गया। तेज मोड़ होने के कारण आए दिन यहां हादसे होते रहते हैं।
महिला थाने से रोडवेज बस स्टैंड वाले मार्ग पर एक ओर ठेलों पर रेडीमेड कपड़े और खाने-पीने के सामान की दुकानें लगती हैं। वहीं सड़क पर डग्गामार गाड़ियां खड़ी होती हैं, जिनमें सवारियां बैठाई और उतारी जाती हैं। इनके अलावा टेंपो और ई-रिक्शा वाले सड़क पर खड़े होकर सवारियां भरते नजर आते हैं। इसके साथ ही सड़क पर बजरी डाल दी गई है। इससे इस रोड पर दिनभर जाम लगा रहता है।
विज्ञापन
महिला थाने से रोडवेज बस स्टैंड वाला मार्ग लखनऊ-पलिया राजमार्ग का हिस्सा है। यह शहरी क्षेत्र में पड़ता है। इस मार्ग से रोडवेज बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन के लिए दिनभर लोगों का आना-जाना लगा रहता है। इसके साथ ही दिल्ली-लखनऊ जाने वाले वाहन भी इससे गुजरते हैं। इस मार्ग पर महिला थाने से आगे बढ़ते ही एक गड्ढा हो गया है। सड़क भी उधड़ी पड़ी है।
रोडवेज बस स्टैंड से आगे टाउनहाल ओवरब्रिज पर जाने वाली मोड़ पर भी गड्ढा हो गया है। इसकी वजह से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। जब वाहन चालक ओवरब्रिज की तरफ आते हैं, तो गड्ढे की वजह से हादसे का डर बना रहता है। इसी तरह के गड्ढे महिला थाने से लेकर हथौड़ा चौराहा (सुभाष चौक) तक पूरी सड़क पर दिख जाएंगे।