{"_id":"5f07694f8ebc3e74a76e1e07","slug":"city-youth-and-woman-from-jaitipur-get-corona-infected-shahjahanpur-news-bly412195392","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर का युवक और जैतीपुर की महिला निकले कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर का युवक और जैतीपुर की महिला निकले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिले में बृहस्पतिवार को भी दो लोगों के कोरोना संक्रमित मिलने की सूचना मिली। इसमें एक युवक शहर के मोहल्ला बाबूजई का है और महिला जैतीपुर की है। जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 158 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शहर मोहल्ला बाबूजई निवासी करीब 22 वर्षीय युवक पॉजिटिव पिता के संपर्क में आने से संक्रमित हो गया। पिता की दो दिन पहले रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दूसरी पॉजिटिव रिपोर्ट ब्लॉक जैतीपुर के गांव जौरापट्टी टाटरबाद निवासी एक महिला की आई है। वह चार जुलाई को नोएडा से लौटी थी। उसका सैंपल छह जुलाई को जांच के लिए भेजा गया था। बृहस्पतिवार को महिला की भी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने देर रात दोनों संक्रमितों को कोविड 19 अस्पताल पहुंचा दिया है।
बृहस्पतिवार को दो लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। संक्रमित महिला जैतीपुर की है, जबकि युवक शहर के मोहल्ला बाबूजई निवासी है। दोनों को कोविड अस्पताल पहुंचा दिया गया है।
विज्ञापन
डॉ. एसपी गौतम, सीएमओ