फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   City walls being decorated with artistic and cultural works

कलात्मक व सांस्कृतिक कृतियों से सजाई जा रहीं शहर की दीवारें

Wed, 25 May 2022 06:12 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 06:12 PM IST
विज्ञापन
City walls being decorated with artistic and cultural works
बरेली मोड़ पर कराई गई ओवर ब्रिज के नीचे पेंटिंग - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। नगर निगम क्षेत्र में दीवारों पर पेटिंग कराने का काम शुरू कर दिया गया है। इससे शहर की दीवारों को सुंदर बनाया जा रहा है। दीवारों पर की जाने वाली पेंटिंग कलात्मक, सांस्कृतिक व ज्ञानवर्धक हो, इसका ख्याल रखा जा रहा है। पिछली बार स्वच्छता मिशन के अंतर्गत नगर निगम की ओर से पूरे शहर में इस तरह की पेंटिंग कराई गई थी।
विज्ञापन

अभिशासी अभियंता (निर्माण) आशीष त्रिवेदी ने बताया कि शासन की ओर से निर्धारित 100 दिवसीय कार्ययोजना के तहत शहरी क्षेत्र में विभिन्न कार्यों को कराया जा रहा है। इसमें नगर निगम क्षेत्र की सार्वजनिक दीवारों पर पेंटिंग किए जाने का कार्य भी शामिल है। बताया कि इस कार्य को शुरू करवा दिया गया है।
विज्ञापन

बरेली मोड़ पर ओवरब्रिज के नीचे कलात्मक व सांस्कृतिक चित्रों को बनाया जा रहा है। इसके साथ ही ज्ञानवर्धक स्लोगन आदि भी लिखे जाएंगे। इसी तरह से पूरे शहर में प्रमुख स्थलों पर दीवारों को पेंट किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह कार्य के नगर निगम अपने निजी बजट से करवा रहा है। अलग से किसी तरह का बजट जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed