{"_id":"65ad9064fb75057e49002aa5","slug":"city-remained-the-coldest-in-the-state-red-alert-regarding-fog-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-12073-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: प्रदेशभर में सबसे ठंडा रहा शहर, कोहरा को लेकर रेड अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: प्रदेशभर में सबसे ठंडा रहा शहर, कोहरा को लेकर रेड अलर्ट
Mon, 22 Jan 2024 03:15 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 22 Jan 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। प्रदेश में रविवार का दिन शाहजहांपुर में सबसे ठंडा रहा। यहां का दिन का अधिकतम तापमान 11 डिग्री और रात का न्यूनतम 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने कोहरे को लेकर दो दिन का रेड अलर्ट जारी किया है। सर्दी का ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। शीत लहर तेज होने की चेतावनी दी है।
पछुआ हवा और दिन में धूप नहीं निकलने की वजह से लोगों को गलन से राहत नहीं मिली। सर्दी के प्रकोप से 26 जनवरी तक राहत मिलने के आसार नहीं हैं। रविवार को न्यूनतम तापमान के अधिकतम तापमान में गिरावट हुई। प्रदेश में शाहजहांपुर के अलावा नजीबाबाद (बिजनौर) और हरदोई का सबसे ठंडे जिलों में हैं।
गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 14 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। शनिवार के मुकाबले रविवार को अधिकतम तापमान में तीन डिग्री और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट रही। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 26 जनवरी तक सर्दी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। गलन बढ़ने साथ ही कोहरा घना होगा।
विज्ञापन
-- -- -- --
बाजार में हीटर और ब्लोअर की बढ़ी मांग
फोटो- 27
लगातार चल रहे सर्दी के प्रकोप के चलते बाजार में हीटर की मांग बढ़ गई है। मांग बढ़ने की वजह से हीटर और ब्लोअर के दाम भी बढ़ गए हैं। दुकानदारों के मुताबिक पिछले 15 दिनों में सबसे अधिक हीटर और ब्लोअर की बिक्री हुई है। पिछले सीजन के अपेक्षा इसी सीजन में हीटर और ब्लोअर की बिक्री अधिक हुई है।