{"_id":"6a12073aed0ad6dd9d0b57b5","slug":"city-plunged-into-blackout-following-ct-explosion-at-220-kv-panna-transmission-substation-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-174150-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: 220 केवीए पैना ट्रांसमिशन में सीटी में धमाका होने से शहर में ब्लैक आउट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: 220 केवीए पैना ट्रांसमिशन में सीटी में धमाका होने से शहर में ब्लैक आउट
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पुवायां रोड स्थित 220 केवीए पैना ट्रांसमिशन में सीटी में धमाका होने के कारण शहर समेत आसपास के करीब 80 हजार उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति बाधित रही। भीषण गर्मी में बिजली जाने से लोग बेहाल हो उठे। पारेषण केंद्र के अफसराें ने तेजी दिखाते हुए 45 मिनट में आपूर्ति बहाल की। दूसरी ओर लोकल फॉल्ट से भी तमाम इलाकों में लोग बिजली के लिए परेशान रहे।
शुक्रवार की रात करीब 11 बजे पैना ट्रांसमिशन में धमाका होने के कारण नगर के नौ उपकेंद्रों की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। आसपास के इलाकों की भी बिजली जाने से लोग परेशान हो उठे। पूरे शहर में ब्लैक आउट होने से उपकेंद्रों के फोन घनघनाने लगे। दूसरी ओर पारेषण केंद्र के अधिशासी अभियंता मोहित श्रीवास्तव तुरंत ही सक्रिय हुए और अपनी टीम के साथ कार्य को शुरू कर दिया।
इस बीच करीब 45 मिनट के बाद आपूर्ति को बहाल किया गया। रात करीब 12:45 बजे बृज विहार कॉलोनी में बिजली का तार टूटने से करीब दो घंटे तक बिजली नहीं आई। बहादुरगंज उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति बंद रही। कर्मचारियों ने भी फोन उठाना मुनासिब नहीं समझा। रात करीब ढाई बजे केरूगंज फीडर के बंद होने से भी बिजली ठप रही। रात में कई इलाकों में बिजली नहीं आने से लोगों को नींद गायब हो गई। शनिवार को मोहल्ला तिलहर जई में चार घंटे तक बिजली ठप रही। संवाद