फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   City Park sub-centre remained closed, electricity went out for ten hours

पोल शिफ्ट कराए जाने के चलते बंद रहा सिटी पार्क उपकेंद्र, दस घंटे गुल रही बिजली

Thu, 21 Apr 2022 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
City Park sub-centre remained closed, electricity went out for ten hours
शाहजहांपुर में बिजली के खभा हटाते कर्मचारी । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। रेती रोड पर 33 केवीए की बिजली का पोल शिफ्ट किए जाने के कारण बुधवार को दस घंटे तक सिटी पार्क उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति बाधित रही। भीषण गर्मी में बिजली गुल होने के कारण लोगों का हाल-बेहाल हो गया। पूरे दिन पंखे, कूलर और एसी समेत तमाम इलेक्ट्रानिक उपकरण मुंह चिढ़ाते रहे। उपकेंद्र बंद होने से करीब छह हजार उपभोक्ताओं को पूरे दिन बिजली के लिए तरसना पड़ा।
विज्ञापन

पोल को शिफ्ट कराने के लिए रेती मोहल्ले के एक व्यक्ति ने इस्टीमेट का रुपया जमा किया था। एमडी के आदेश के बाद अधिशासी अभियंता प्रशांत गुप्ता ने कार्य कराने के लिए बुधवार का दिन चुना था। सुबह आठ बजे शटडाउन लेने के बाद अवर अभियंता आदर्श कुमार के नेतृत्व में कर्मचारियों को जुटाया गया। शटडाउन के कारण पॉश कॉलोनी सिटी पार्क, जेल रोड, लोदीपुर और जेल रोड आदि की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली गुल होने पर जैसे-जैसे तापमान चढ़ता गया, लोगों का हाल खराब होना शुरू हो गया।
विज्ञापन

घंटों बिजली गुल होने के कारण इन्वर्टर भी बोल गए, जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बंद घर वालों का सबसे ज्यादा हाल खराब रहा। लोगों ने पेड़ और हवादार स्थानों पर बैठकर अपना समय व्यतीत किया। शाम करीब छह बजे काम निपटने के बाद बिजली की आपूर्ति को बहाल किया जा सका। जेई आदर्श कुमार ने बताया कि पोल को शिफ्ट कराने के कारण शट डाउन लिया गया था। शाम तक काम पूरा कर आपूर्ति को शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed