फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   City Magistrate disappear met doctors,

सिटी मजिस्ट्रेट को गायब मिले डॉक्टर, फार्मासिस्ट

Sat, 09 Jul 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Sat, 09 Jul 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
City Magistrate disappear met doctors,
सिटी मजिस्ट्रेट को गायब मिले डॉक्टर, फार्मासिस्ट
 डीएम के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेेट विजय शंकर दुबे शुक्रवार सुबह अचानक जिला अस्पताल का निरीक्षण करने जा पहुंचे। इस दौरान डॉक्टर, फार्मासिस्ट और कई कर्मचारी गायब मिले। कई वार्डों में गंदगी मिली। इस पर सफाई ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सुबह करीब 9.30 बजे सिटी मजिस्ट्रेट विजय शंकर दुबे जिला अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने सबसे पहले डॉक्टरों की उपस्थित पंजिका देखी, जिसमें डॉ. वीके गंगवार अनुपस्थित पाए गए। अस्पताल में कुल 22 डॉक्टरों में पांच अवकाश पर थे। फार्मासिस्ट की पंजिका में चीफ फार्मासिस्ट प्रताप सिंह अनुपस्थित पाए गए। अस्पताल में मरीजों के वार्डों के अंदर गंदगी पाई गई। इस पर सिटी मजिस्ट्रेट ने सीएमएस डॉ. केशव स्वामी को सफाई कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एक्स-रे कक्ष के निरीक्षण के दौरान गांव अमौरा निवासी स्वामी दयाल ने सिटी मजिस्ट्रेट को बताया कि छह जुलाई को उन्होंने अपनी बेटी लक्ष्मी को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया तो यहां तैनात डॉक्टर ने सौ रुपये लिए। इस मामले की जांच कराने पर पाया गया कि  उस समय ट्रामा सेंटर में डॉ. राजीव शर्मा और फार्मासिस्ट सीके शर्मा की ड्यूटी थी। उन्होंने इस मामले में सीएमएस को दोनों से पूछताछ करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed