फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   City is half due to traffic jam, ITMS worth Rs 41.07 crore stalled on excuses

Shahjahanpur News: जाम से हाफ रहा शहर, बहानेबाजी में ठप 41.07 करोड़ का आईटीएमएस

Sun, 18 Aug 2024 03:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 18 Aug 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
City is half due to traffic jam, ITMS worth Rs 41.07 crore stalled on excuses
खिरनीबाग चौराहे पर बंद पड़ा आईटीएमएस। संवाद
शाहजहांपुर। शहर को जाम से मुक्त कराने के लिए 41.07 करोड़ रुपये खर्च कर स्थापित किया गया इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) बहानेबाजी व बदइंतजामी के कारण ठप पड़ा है। सीवर लाइन की खोदाई तो कभी कांवड़ यात्रा का कारण बताकर ट्रैफिक लाइटों का संचालन ही नहीं किया जा रहा। ऐसे में लोग जाम में फंसकर हाफ रहे हैं।
विज्ञापन


खिरनीबाग, सुभाष चौक (हथौड़ा चौराहा), राजघाट पुलिस चौकी, लाल इमली, महिला थाना, अंटा, केरूगंज, पुत्तूलाल चौराहा, कवि तिराहा, हरदोई मोड़, बरेली मोड़, मेजबान के पास तथा घंटाघर पर वर्ष 2022 में ट्रैफिक सिग्नल लाइटें लगवाई गई थीं। वर्तमान में एक भी तिराहे-चौराहे पर सिग्नल लाइटें नहीं जल रहीं। नगर निगम के अफसरों का कहना है कि घंटाघर, केरूगंज, पुत्तूलाल, लाल इमली चौराहे पर यातायात पुलिस ने ट्रैफिक सिग्नल लाइटों को बंद करवाया है। यहां पर जगह कम है। ऐसे में ट्रैफिक लाइटें जलने पर यहां और ज्यादा जाम लगता है।
विज्ञापन

बरेली मोड़, राजघाट चौकी, सुभाष चौक तथा खिरनीबाग चौराहा से इन दिनों कांवड़ियों के निकलने की वजह से ट्रैफिक लाइटों को बंद किया गया है। महिला थाना, कवि तिराहा, अंटा चौराहा, हरदोई मोड़ पर सीवर लाइन बिछाए जाने के कारण ट्रैफिक सिग्नल लाइटों की केबिल कट गई। इस वजह से संचालन ठप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----

सर्वे में ही बरती गई लापरवाही

नगर पालिका से नगर निगम बनने के बाद बड़े शहरों की तर्ज पर बेहतर यातायात प्रबंधन के लिए ट्रैफिक सिग्नल लाइटें लगवाने की पहल हुई थी। आईटीएमएस के तहत आनन-फानन 13 तिराहे-चौराहों का सर्वे कर लाइटों को लगवा दिया गया। सर्वे करते समय यह ध्यान नहीं दिया गया कि वहां पर ट्रैफिक सिग्नल लाइट सुचारू ढंग से चल भी सकेंगी या नहीं। ऐसे में जाम लगने की वजह से वहां लाइटें बंद पड़ी हैं। वहीं, मेजबान होटल के पास ओवरब्रिज बन जाने से ट्रैफिक सिग्नल लाइटों का महत्व खत्म हो गया, इसे रामचंद्र मिशन मोड़ पर शिफ्ट करने की योजना है।
--
जल निगम की एनओसी के बाद शुरू होगी ट्रैफिक लाइट

जिन जगहों पर ट्रैफिक सिग्नल लाइटें ठीक काम कर रहीं थीं, वहां पर सीवर लाइन डालने के लिए हो रही खोदाई ने हालत खराब कर दी। बार-बार केबिल कट जाने से आईटीएमएस बाधित हो रहा है। अब जल निगम की एनओसी के बाद ही लाइटों को शुरू कराया जाएगा।

--

कांवड़ यात्रा मार्ग पर व कुछ स्थानों पर जाम की समस्या को लेकर यातायात पुलिस ने ट्रैफिक सिग्नल लाइटों को बंद करवाया है। मेजबान होटल के पास लगी ट्रैफिक सिग्नल लाइटों को शिफ्ट किया जाएगा। बाकी तिराहे-चौराहों पर सीवर लाइन की खोदाई खत्म होने की एनओसी नहीं मिली है। इस कारण वहां संचालन बंद है।


आशीष त्रिवेदी, अधिशासी अभियंता (निर्माण), नगर निगम शाहजहांपुर।
----
कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाले आईटीएमएस को बंद कराया गया है। कुछ तकनीकी दिक्कतों के चलते बाकी जगह भी ट्रैफिक लाइटें बंद हैं। उन्हें सही कराकर जल्द ही शुरू कराएंगे।
-अमित चौरसिया, सीओ यातायात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed