फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   City Grapples with Traffic Jam... Vehicles Stuck for Hours in Azizganj

Shahjahanpur News: जाम से जूझा शहर...अजीजगंज में घंटों फंसे रहे वाहन

Tue, 28 Jul 2026 01:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
City Grapples with Traffic Jam... Vehicles Stuck for Hours in Azizganj
गर्रा पुल पर जाम में फंसे लोग। संवाद
शाहजहांपुर। शहर में सोमवार को एक बार फिर भीषण जाम ने लोगों की रफ्तार थाम दी। जेल रोड, अंटा चौराहा, मिशन स्कूल मार्ग, लाल इमली चौराहा और गर्रा पुल पर घंटों तक वाहन रेंगते रहे। जाम में एंबुलेंस भी फंस गई, जिससे मरीजों और उनके तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर यातायात पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद यातायात सामान्य कराया।
विज्ञापन

पूर्वाह्न करीब 11 बजे जेल रोड से अंटा चौराहा और मिशन स्कूल तक लंबा जाम लग गया। एक ही दिशा में तीन-तीन ई-रिक्शों के साथ चलने और विपरीत दिशा से वाहनों के आने से रास्ता संकरा हो गया। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और कुछ ही सेकेंड की दूरी तय करने में लोगों को कई मिनट लग गए।
विज्ञापन

दोपहर करीब दो बजे गर्रा पुल पर निर्माण कार्य के कारण उपलब्ध सड़क कम होने से दोनों ओर से आ रहे भारी वाहनों की वजह से स्थिति और बिगड़ गई। जाम एक ओर राजघाट चौकी तक और दूसरी ओर अजीजगंज तक पहुंच गया। दोपहर बारिश शुरू होने पर जाम में फंसे लोग भीगते रहे। एंबुलेंस, ई-रिक्शा, कार और अन्य वाहन घंटों तक जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम करीब पांच बजे तक वाहन रेंगते नजर आए। कच्चा कटरा से कनौजिया तिराहा मार्ग पर भी यातायात प्रभावित रहा। वहीं, लाल इमली चौराहे पर सड़क निर्माण के लिए की जा रही खोदाई के कारण दिनभर वाहन धीरे-धीरे कर गुजारे गए।
--
बेतरतीब पार्किंग भी बनी बड़ी वजह
गर्रा पुल और आसपास बेतरतीब खड़े वाहनों ने जाम की समस्या को और बढ़ा दिया। बता दें कि यातायात पुलिस समय-समय पर अतिक्रमण और गलत पार्किंग के खिलाफ अभियान चलाती है, लेकिन स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हो पा रहा है। जाम के दौरान गर्रा पुल पर दो कार सवारों के बीच कहासुनी भी हो गई, जिसे आसपास मौजूद लोगों ने शांत कराया।

--
सीओ बोले, जरूरत के अनुसार बढ़ाई जाएगी पुलिस की तैनाती
सीओ यातायात शुभम वर्मा ने बताया कि जाम से निपटने के लिए प्रमुख चौराहों और मार्गों पर यातायात पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। जहां जाम की समस्या अधिक सामने आएगी, वहां अतिरिक्त कर्मियों की तैनाती की जाएगी। सोमवार को जहां-जहां जाम लगने की सूचना मिली, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया।

गर्रा पुल पर जाम में फंसे लोग। संवाद

गर्रा पुल पर जाम में फंसे लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed