फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   chunavi chaupal in bhawalkhera

चुनावी चौपाल--नगर निगम क्षेत्र में आने की खुशी मगर सुविधाएं न मिलने का रंज

Mon, 31 Jan 2022 02:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
chunavi chaupal in bhawalkhera
ोगर विधानसभा के सराय काईयां में चुनावी चर्चा करते लोग। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
भावलखेड़ा। नगर निगम तो बना दिया गया लेकिन सुविधाएं पूरी तरह से नहीं मिल पाईं। सफाई कर्मचारी आते नहीं हैं, नालियां बजबजा रही हैं। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। यह कहना है नगर विधानसभा के मोहल्ला सरायकाइयां में चौपाल पर चुनावी चर्चा कर रहे श्याम बहादुर मिश्रा का। उन्होंने कहा कि नगर निगम बनने पर जनता में एक आस जग गई थी लेकिन इसका कोई खास फायदा नहीं मिल पाया।
विज्ञापन

नगर विधानसभा के तहत आने वाले मोहल्ला सरायकाइयां में हुई चुनावी चौपाल में मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली। सरकार की नीतियों से तो लोग खुश दिखाई दिए लेकिन उनका उचित क्रियान्वयन न हो पाने के चलते लोगों ने शिकायतें भी कीं। हरि प्रकाश पाठक का कहना था कि नगर में कई स्थानों पर विकास कार्य के नाम पर सड़कें खोद कर डाल दी गईं हैं। जिससे आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सड़कों का खोदने के बाद तत्काल मरम्मत कार्य भी कर देना चाहिए। राजेश पाठक कहते हैं कि छुट्टा पशु सड़कों पर घूमते रहते हैं। जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। सरकार ने तमाम गौशालाएं बना दी हैं, लेकिन नगर निगम कर्मियों की लापरवाही के चलते वे सड़कों पर घूम रही हैं। उन्हें पकड़कर गौशालाओं में नहीं छोड़ा जा रहा। अरविंद दीक्षित सरकार की योजनाओं से काफी खुश नजर आए। उनका कहना था कि सरकार ने किसानों से लेकर व्यापारी और आम आदमी का खास ख्याल रखते हुए योजनाएं चलाईं। शुभनाथ गिरी कहते हैं कि नगर में तमाम जगह सौंदर्यीकरण का कार्य किया गया। सरकार ने सड़कों से लेकर चौराहों तक को विकसित किया लेकिन प्रशासनिक लापरवाही के चलते सड़कों पर लगी लाइटें खराब हो गईं। जिन्हें बदला नहीं जा रहा है। फरीद का कहना है कि नगर निगम की ओर से पानी की पाइप लाइन डालने के लिए सड़कों को खोद दिया गया। जिन्हें अब तक दुरुस्त नहीं कराया गया है। घरों में पानी तो नहीं आया पर नगर निगम की ओर से टैक्स भरने के लिए नोटिस आ रहा है। नवल कुमार कहते हैं कि जनप्रतिनिधि ऐसा होना चाहिए जो क्षेत्रीय जनता का ख्याल रखे और उसकी समस्याओं का निराकरण करा सके। हमारा मत उस जनप्रतिनिधि को जाना चाहिए जो जनता के सुख दुख को समझे। चुनावी चर्चा के दौरान सभी ने अपने मत का प्रयोग बहुत ही समझदारी से किए जाने का भी निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed