{"_id":"666787dbbd5be96b290dcf87","slug":"chowk-police-refuses-to-file-case-on-photo-copy-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-120314-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: चौक पुलिस का फोटो कॉपी पर मुकदमा लिखने से इन्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: चौक पुलिस का फोटो कॉपी पर मुकदमा लिखने से इन्कार
Tue, 11 Jun 2024 04:40 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Tue, 11 Jun 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज के औषधि विभाग से पांच लाख रुपये का सर्जिकल सामान की चोरी में कार्रवाई के लिए गेंद पुलिस के पाले में पहुंच गई। अस्पताल प्रशासन ने तहरीर और विभागीय जांच पुलिस को भेज दी है। चौक कोतवाली में पुलिस ने तहरीर की फोटो काॅपी पर मुकदमा लिखने से इन्कार कर दिया है।
एक जून की रात को राजकीय मेडिकल कॉलेज में ट्रामा सेंटर के सामने सर्जिकल सामान से भरी पिकअप को सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ा था। इसके अगले दिन सीएमएस डॉ. नेपाल ने कोतवाली में तहरीर दी थी, तब पुलिस ने पहले विभागीय जांच कराने के लिए कहा था। जांच पूर्ण होने के बाद रिपोर्ट पुलिस कार्यालय को भेज दी गई है। उसके बाद भी अभी तक केस दर्ज नहीं किया है।
चौक इंस्पेक्टर राजीव तोमर ने बताया कि तहरीर की फोटो कॉपी प्राप्त हुई। उसके आधार पर मुकदमा दर्ज नहीं कर सकते हैं। जांच आने पर अधिकारियों से मार्गदर्शन लेकर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि तहरीर की मूल काॅपी कोतवाली में भिजवाई गई है। विभागीय जांच की रिपोर्ट भी एसपी सिटी को भेजी गई है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
विभागीय जांच का इंतजार
-दवा चोरी का प्रकरण प्रकाश में आने के बाद चीफ फार्मासिस्ट को औषधि भंडार से हटाकर ट्रामा सेंटर में नियुक्त कर दिया था। अधिकारियों के अनुसार, जांच में चीफ फार्मासिस्ट और फार्मासिस्ट की भूमिका संदिग्ध मिली है। इनके ऊपर विभागीय कार्रवाई डीजी हेल्थ के स्तर से होगी।