फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Chinor double murder: The absconding accused's house will be attached

चिनौर दोहरा हत्याकांड: फरार आरोपी के घर की होगी कुर्की

Mon, 29 Jun 2020 12:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 12:23 AM IST
विज्ञापन
Chinor double murder: The absconding accused's house will be attached
शाहजहांपुर। चिनौर में सरेेआम हुए दोहरे हत्याकांड को सुनकर लोग अब भी दहल जाते हैं। इस हत्याकांड में नामजद आरोपी निखिल फरार है। पुलिस ने निखिल के घर की कुर्की करने की तैयारी तेज कर दी है। शनिवार को उसके घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा करने के साथ डुगडुगी बजाई गई।
विज्ञापन

सनसनीखेज वारदात 24 मई की रात 8:30 बजे हुई थी। सदर बाजार कोतवाली क्षेत्र के गांव चिनौर निवासी आकाश वर्मा रोजा के अटसलिया स्थित एक नमकीन फैक्टरी में नौकरी करते थे। वहां ड्यूटी करने के बाद रात को आकाश अपने घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में कैंट क्षेत्र स्थित पटेल रोड के पास उनकी गाड़ी में सामने से आई दूसरी बाइक टकरा गई। दूसरी बाइक पर सदर बाजार कोतवाली क्षेत्र की ओसीएफ स्टेट कॉलोनी का निखिल और आवास विकास कॉलोनी निवासी आदर्श थे। बाइक टकराने पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई तो आकाश के पिता कैलाश वर्मा भी मौके पर पहुंचे वह आकाश को बाइक पर बैठाकर घर ले जाने लगे। आरोप है कि तभी चिनौर के ही रहने वाले अधिवक्ता गंगा प्रसाद और उनका बेटा रोहित दोनाली बंदूक लेकर पहुंच गए। उन्होंने आकाश और कैलाश को रोक लिया, जिससे दोबारा कहासुनी होने लगी। इसी बीच पीछे से गंगाप्रसाद पक्ष के निखिल, आदर्श, विनोद, प्रभात पहुंच गए। तभी रोहित ने दोनाली बंदूक से प्रभात ने अपने पिता गंगा प्रसाद के हाथ से रायफल छीनकर गोली चला दी। गोली लगते ही कैलाश और आकाश लहूलुहान होकर गिर पड़े। जिला अस्पताल ले जाने पर दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। कैलाश वर्मा की पत्नी गीता देवी की ओर से निखिल, आदर्श, प्रभात, विनोद, गंगाप्रसाद, रोहित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इनमें पुलिस आदेश, प्रभात, विनोद, गंगा प्रसाद और रोहित को जेल भेज चुकी है। निखिल अभी फरार है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली इंस्पेक्टर केपी सिंह ने कहा कि फरार चल रहे मुल्जिम निखिल के घर की कुर्की की तैयारी शुरू कर दी गई है। धारा 82 के तहत कुर्की से पहले की औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। शनिवार को आरोपी के घर नोटिस चस्पा कर दिया गया है। पुलिस ने गांव में एनाउंस कराने के साथ गांव में डुगडुगी बजवा दी गई है। आरोपी तीन दिन में सरेंडर नहीं करता है तो उसके घर की कुर्की कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed