फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   chinmyanand got bail after 137 days

137 वें दिन चिन्मयानंद को मिली जमानत, अभी कुछ दिन और रहेंगे जेल में

Tue, 04 Feb 2020 01:36 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 04 Feb 2020 01:36 PM IST
विज्ञापन
chinmyanand got bail after 137 days
पूर्व केंद्रीय मंत्री चिन्मयानंद - फोटो : PTI

चिन्मयानंद को 137 वें दिन इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत तो मिल गई लेकिन अभी उन्हें कुछ दिन और जेल में बिताने पड़ेंगे। हाईकोर्ट से जमानत मंजूरी के प्रपत्र आने और जमानत के प्रपत्र सत्यापन के बाद ही उनकी रिहाई हो सकेगी। जमानत मंजूर होने की जानकारी मिलने पर उनके वकील ओम सिंह ने जेल पहुंचकर चिन्मयानंद से मुलाकात की। जेल में चिन्मयानंद से क्या बात हुई। इस पर वह चुप रहे, लेकिन जमानत मंजूरी को न्याय का फैसला बताया।

विज्ञापन


चिन्मयानंद को एसआईटी ने 20 सितंबर को गिरफ्तार कर सीजेएम कोर्ट में पेश किया था, जहां से उन्हें जेल भेजा गया। उनकी जमानत के लिए सीजेएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया था। जिस पर बहस के बाद 23 सितंबर को कोर्ट ने जमानत प्रार्थना पत्र खारिज कर दिया था। 30 सितंबर को इलाहाबाद हाईकोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल की गई। हाईकोर्ट में चिन्मयानंद के पक्ष में वकील दिलीप गुप्ता और मनीष सिंह ने बहस की थी। 16 नवंबर को कोर्ट ने जमानत पर फैसला सुरक्षित रख लिया था। चिन्मयानंद के समर्थकों और उनके रिश्तेदारों को जमानत मंजूरी का लंबे समय से इंतजार था। सोमवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश राहुल चतुर्वेदी ने जमानत मंजूरी का फैसला सुना दिया।

विज्ञापन

लखनऊ लोअर कोर्ट में दोनों मामलों की एक साथ होगी सुनवाई

इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश राहुल चतुर्वेदी ने चिन्मयानंद की जमानत मंजूरी का फैसला सुनाते हुए आदेशित किया कि चिन्मयानंद के खिलाफ और उनसे फिरौती मांगने का मामला एक-दूसरे से जुड़ा हुआ है। इसलिए दोनों ही मामलों की सुनवाई लखनऊ जोन की लोअर कोर्ट में की जाए। वहीं शाहजहांपुर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में चिन्मयानंद के वकील ओम सिंह ने भी दोनों ही मामलों की सुनवाई एक साथ करने के लिए सोमवार को प्रार्थना पत्र दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed