फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Chinmayanand became the foolish ruler, Mamta Yadav became the foolish ruler

Shahjahanpur News: चिन्मयानंद बने मूर्खाधिपति, ममता यादव मूर्खाधिराज

Thu, 03 Apr 2025 12:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 03 Apr 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Chinmayanand became the foolish ruler, Mamta Yadav became the foolish ruler
एसएस कॉलेज में संकल्प संस्था की ओर से महामूर्ख सम्मेलन का आयोजन हुआ। स्रोत: संस्था
शाहजहांपुर। रचनात्मक संस्था संकल्प द्वारा महामूर्ख सम्मेलन का आयोजन एसएस कॉलेज सभागार में किया गया। पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री व मुमुक्षु शिक्षा संकुल के अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद को मूर्खाधिपति, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव को मूर्खाधिराज की उपाधि से अलंकृत किया गया।
विज्ञापन

नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र व जेल अधीक्षक मिजाजी लाल व योग विज्ञान संस्थान की जिला महिला प्रमुख ज्योति गुप्ता को मूर्ख शिरोमणि की उपाधि से विभूषित किया गया। मूर्ख संचालक के सम्मान के लिए कवि डॉ. इन्दु अजनबी के नाम की घोषणा की गई तो खूब तालियां बजीं। स्वागत संबोधन मूर्ख संस्थापक डॉ. अवधेश मणि त्रिपाठी ने किया। डॉ. अवनीश मिश्र ने संस्था का परिचय प्रस्तुत किया। हास्य कवियों में देवेन्द्र दीक्षित शूल (सिकंदराराऊ), हेमा पांडेय ( लखनऊ) व विजय तन्हा ( पुवायां) ने अपनी रचनाओं से खूब तालियां बटोरीं। संयोजन में डॉ. सत्य प्रकाश मिश्र, डॉ. एसके मिश्र, डॉ. अनुराग अग्रवाल, डॉ. केके शुक्ल, हरचरन सिंह दुआ, गुर प्रकाश होरा,आशापाल, शशि गुप्ता, त्रिलोकी नाथ पांडेय, विजय तुली, सर्वेश चन्द्र मिश्र धांधू, उमेश मखीजा व अनामिका अवस्थी का विशेष सहयोग रहा। आभार अध्यक्ष हिमांशु पाराशरी ने व्यक्त किया। सम्मेलन में डॉ. आरके अवस्थी, डॉ. आरके आज़ाद, जेएस ओझा, डॉ. मयंक पांडेय, अभिषेक दीक्षित, डॉ. आनन्द प्रकाश मिश्र, डॉ. गौरव मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed