{"_id":"68891c0dcfe15c05c4062c7f","slug":"children-of-50-schools-and-madrasas-will-be-given-diphtheria-vaccines-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-149223-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: 50 स्कूलों व मदरसाें के बच्चों को लगेंगे डिप्थीरिया के टीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: 50 स्कूलों व मदरसाें के बच्चों को लगेंगे डिप्थीरिया के टीके
विज्ञापन
शाहजहांपुर। डिप्थीरिया जैसी घातक बीमारी से बच्चों को बचाने के लिए टीकाकरण कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। अप्रैल में चले अभियान में छूटे बच्चों को टीका लगाने को तिथियां तय कर दी गईं हैं। डिप्टी सीएमओ ने कार्ययोजना तैयार कर 50 स्कूलों व मदरसों के छात्र-छात्राओं का डाटा मांगा है।
स्वास्थ्य विभाग ने अभियान चलाकर अप्रैल महीने में छात्र-छात्राओं के डिप्थीरिया के टीके लगाए थे। गर्मी का अवकाश होने के चलते अभियान रुक गया। टीकाकरण की कम कवरेज के चलते महकमे ने शेष बच्चों को प्रतिरक्षित करने का खाका तैयार किया। इसके तहत कक्षा पांच व दसवीं के छात्र-छात्राओं को टीडी की वैक्सीन लगाई जाएगी।
डिप्टी सीएमओ डॉ.मोहम्मद आसिफ ने बताया कि 50 स्कूलों व मदरसों के बच्चों को डिप्थीरिया व टिटनेस के टीके लगाए जाएंगे। हर स्कूल से संख्या मांगी गई है, जिससे बच्चों के टीके लगा जा सकें। 31 जुलाई को स्कूलाें में अभिभावकों व शिक्षकों के मध्य बैठक कराई जाएगी। इसमें वैक्सीन के बारे में अभिभावकों को जानकारी दी जाएगी। इसके बाद पांच, सात, 11 व 12 अगस्त को डिप्थीरिया का टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
-- --
ये हैं लक्षण
-गले में दर्द, बुखार आना।
-गले के अंदर तालू में सफेद रंग की झिल्ली दिखाई देना
-बच्चे की आवाज में बदलाव हो जाना।
-सांस लेने में दिक्कत होना।