फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Children in a fire caused by leaking cylinder

सिलेंडर लीक होने से लगी आग में बालक झुलसा

Thu, 12 May 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Thu, 12 May 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी के थाना पसगवां क्षेत्र के गांव मोहद्दीनपुर निवासी चरित्र कुमार का 12 वर्षीय मानू बुधवार को चाय बनाते रसोई गैस सिलेंडर का पाइप लीक होने से आग लग गई। गंभीर रूप से झुलसे बालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चरित्र कुमार के मुताबिक दोपहर करीब दो बजे उनका बेटा रसोई गैस पर चाय बना रहा था, तभी अचानक सिलेंडर का पाइप लीक होने से आग लग गई। आग से घिरा मानू जोर-जोर से चीखने लगा। ग्रामीणों की मदद से किसी तरह मानू को आग से बचाया गया। आग की चपेट में आकर आसपास रखा सामान जल गया। मानू को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक बालक 90 फीसदी से अधिक झुलसा है और उसकी हालत गंभीर है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed