फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Child scientists surprised everyone

बाल वैज्ञानिकों ने किया सभी को हैरान

Sat, 30 Jan 2016 12:34 AM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sat, 30 Jan 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
Child scientists surprised everyone

 राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में माध्यमिक कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने वैज्ञानिक प्रतिभा से सभी को अचंभित किया। इस अवसर पर संयुक्त शिक्षा निदेशक (जेडी) शिव प्रकाश द्विवेदी ने डीआईओएस कमलाकर पांडेय के साथ मॉडलों का अवलोकन कर संबंधित छात्र-छात्राओं के ज्ञान को भी परखा।

विज्ञापन

प्रदर्शनी का उद्घाटन डीआईओएस कमलाकर पांडेय ने किया। जीआईसी प्रधानाचार्य रणवीर सिंह की देखरेख में लगी प्रदर्शनी में लगभग 30 कॉलेजों केे विद्यार्थियों ने सहभागिता की और वैज्ञानिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल में शामिल जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य एके शुक्ला और केंद्रीय विद्यालय- एक के प्रधानाचार्य वीके मिश्र ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं की प्रतिभा का मूल्यांकन किया। निर्णायक मंडल के सदस्यों ने उत्कृष्ट मॉडलों का चयन किया। इसमें राजकीय इंटर कॉलेज, डॉ. सुदामा प्रसाद कन्या इंटर कॉलेज, इस्लामिया इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, क्रिश्चियन गर्ल्स हाई स्कूल आदि के मॉडल शामिल रहे। चयनित मॉडलों को प्रति मॉडल एक हजार रुपये पुरस्कार राशि प्रदान की गई।
विज्ञापन

राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के वित्त एवं लेखाधिकारी केके मिश्रा ने आभार व्यक्त किया। ज्ञानेश वाजपेयी के संचालन में चली प्रदर्शनी की व्यवस्था में प्रेम शंकर सक्सेना, राजीव श्रीवास्तव, राजन प्रजापति, संजय शंकर मिश्र, मौसम प्रधान, सर्वेश कुमार आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed