फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Chikungunia spreads in Allhaganj

अल्हागंज में सामने आया चिकनगुनियां का मामला

Wed, 02 Aug 2017 07:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर Updated Wed, 02 Aug 2017 07:15 PM IST
विज्ञापन
Chikungunia spreads in Allhaganj
- फोटो : Getty Images
एक किशोरी पीड़ित, फर्रुखाबाद के निजी नर्सिंग होम में भर्ती 
विज्ञापन

क्षेत्र में गंदगी और मच्छरों की भरमार से संक्रामक रोग फैलने लगे हैं। बुधवार को मोहल्ला पीरगंज में चिकनगुनियां की चपेट में आई एक किशोरी को इलाज के लिए फर्रुखाबाद के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। कई बच्चे वायरल फीवर की भी चपेट में हैं। नगर समेत आसपास के इलाके में डॉक्टरों के यहां मच्छर जनित रोगों से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। मोहल्ला पीरगंज में गंदा पानी एकत्र होने से मच्छर पनप रहे हैं। भीषण गंदगी और बदबू से लोगों का बुरा हाल है। इसी मोहल्ले के उपदेश वाजपेयी की पुत्री ममता चिकनगुनियां की चपेट में आ गई है। डॉक्टरों ने उसके चिकनगुनियां से पीड़ित होने की पुष्टि की है। इधर, आसपास के गांवों में वायरल फीवर भी तेजी से फैल रहा है। डॉक्टरों के यहां बुखार, खांसी और जुकाम के मरीजों की भी संख्या बढ़ी है। डॉ. राममूर्ति सिंह ने बताया कि मौसम में आ रहे बदलाव के कारण वायरल इंफेक्शन बढ़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed