{"_id":"5ea316458ebc3e90602aab8a","slug":"chief-minister-insists-on-following-lockdown-shahjahanpur-news-bly4037195177","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन के पालन पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन के पालन पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने शुक्रवार शाम प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंस में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने शनिवार से शुरू हो रहे रमजान माह के मद्देनजर सभी व्यवस्थाओं को चौकस बनाए रखने के निर्देश देते हुए कहा कि घरों में मौजूद लोगों को किसी भी जरूरी वस्तु की कमी नहीं होनी चाहिए, लेकिन बाहर निकलने की किसी को अनुमति नहीं मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि रमजान में रोजे रखने के कारण जो लोग बाजार नहीं जा सकें, ऐसे इलाकों में दूध के साथ सब्जी, राशन आदि अन्य आवश्यक वस्तुओं आपूर्ति पर अधिकारी विशेष ध्यान दें। रोजेदारों को मुस्लिम धर्मगुरुओं के माध्यम से यह भी बताएं और समझाएं कि नमाज घरों के अंदर पढ़ी जानी है।
इससे पहले, मुख्यमंत्री ने कोरोना आपदा राहत तंत्र की जिला स्तर पर गठित 11 टीमों के कामों की समीक्षा कर गरीब तबके के लोगों को भोजन, राशन आदि के वितरण की लगातार निगरानी के निर्देश दिए। इस मौके पर डीएम इन्द्र विक्रम सिंह, एसपी डॉ. एस चन्नप्पा, सीडीओ महेंद्र सिंह तंवर, एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी आदि अधिकारी मौजूद रहे।