{"_id":"6a4c0797be9c73293e002e37","slug":"chemical-factory-guard-dies-of-snakebite-family-creates-a-ruckus-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-178260-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: केमिकल फैक्टरी के गार्ड की सर्पदंश से मौत, परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: केमिकल फैक्टरी के गार्ड की सर्पदंश से मौत, परिजनों ने किया हंगामा
विज्ञापन
राजीव गंगवार का फाइल फोटो।स्रोत: परिजन
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर स्थित राजश्री फाइन केमिकल फैक्टरी में सुरक्षा गार्ड के तौर पर कार्यरत बरेली के फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र के गांव हरेली निवासी 30 वर्षीय राजीव कुमार गंगवार की रविवार को देर रात ड्यूटी के दौरान सर्पदंश से मौत हो गई। बाद में परिजनों ने शव फैक्टरी में रखकर प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
मृतक के पिता सुरेश चंद्र गंगवार ने पुलिस को बताया कि रविवार रात करीब डेढ़ बजे उनके बेटे राजीव के पैर में सांप के डसने की सूचना मिली। आरोप लगाया कि फैक्टरी प्रबंध तंत्र की लापरवाही व उदासीनता के चलते बेटे को रात 2:30 बजे सीएचसी में भर्ती कराया गया। त्वरित इलाज में लापरवाही के कारण बेटे की हालत गंभीर होने उसे सीएचसी से रेफर कराकर रात में ही बरेली के एक अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
बाद में बरेली से सीधे शव लेकर घरवाले फैक्टरी पहुंचे और प्रबंधतंत्र के खिलाफ हंगामा किया। फैक्टरी के प्रबंधक ओपी राय ने परिजनों के आरोप को निराधार ठहराते हुए बताया कि राजीव को कर्मचारियों ने तत्काल सीएचसी ले जाकर भर्ती करा दिया था। बाद में प्रभारी निरीक्षक ने परिजनों को जांच के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। सीओ इशिका सिंह के अनुसार यदि परिजन कोई तहरीर देते हैं तो जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।