{"_id":"c201d653eb360ff681baea038b780081","slug":"checking-for-isis-network-in-shahjahanpur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएस नेटवर्क से जुड़े लोगों की तलाश में सघन चेकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएस नेटवर्क से जुड़े लोगों की तलाश में सघन चेकिंग
अमर उजाला, शाहजहांपुर
Updated Sun, 24 Jan 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
सैन्य छावनी, ओसीएफ, रोजा पावर प्रोजेक्ट, बंथरा तेल डिपो आदि राष्ट्रीय महत्व के अहम ठिकानों पर पुलिस से सुरक्षा निगरानी बढ़ा दी है और संदिग्धों की छानबीन तेज कर दी है। इनके आसपास रिहायशी इलाकों में नए आकर रहने वालों और किराएदारों का ब्योरा खंगाला जा रहा है। थाने से दिए जा रहे प्रारूप में किराएदारों का चारित्रिक सत्यापन अनिवार्य कर दिया गया है। तलाशी अभियान में अपने किराएदारों का सत्यापन न कराए मिले मकान मालिकों को एसपी की ओर से दो टूक चेतावनी दी गई है कि अगर आपराधिक रिकार्ड वाला व्यक्ति किराएदार के रूप में रहता पाया गया तो मकान मालिक के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। बृहस्पतिवार से कांशीराम आवास कालोनी के कुल डेढ़ हजार क्वार्टरों मेें चले चेकिंग अभियान के दौरान 200 क्वार्टर खाली मिले। इनमें ताला लगा दिया गया है और इन क्वार्टरों के स्वामियों का ब्योरा खंगाला जा रहा है।
साथ ही रेलवे क्वार्टर में रह रहे दर्जन भर से अधिक बाहरी लोगों का ब्योरा लेकर रेलवे स्टाफ के खिलाफ विधिक कार्यवाही की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साथ ही रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस अड्डे पर डॉग स्क्वाड, बम डिस्पोजल स्क्वायड, एंटी सबोटेज टीम, रेलवे और जिला पुलिस का साझा चेकिंग अभियान देर शाम को चला। एसपी बबलू कुमार ने किसी भी संदिग्ध के जिले में न छुपे होने को सुनिश्चित कराने के लिए यह विशेष सघन चेकिंग अभियान चल रहा है।