{"_id":"6490648734d0c4584c7c7cda01ecc01d","slug":"check-the-soil-in-punjab-getting-puwayan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में हो रही पुवायां की मिट्टी की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में हो रही पुवायां की मिट्टी की जांच
शाहजहांपुर।
Updated Sun, 31 Jan 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव इनायतपुर स्थित सुखबीर एग्रो एनर्जी लिमिटेड की ओर से किसानों के लिए मुफ्त में तमाम सुविधाएं शुरू की गई हैं। मिट्टी की जांच, कृषि वैज्ञानिकों की राय, रेडियो पर खेती की जानकारी और मौसम का पूर्वानुमान आदि से किसानों का काफी लाभ होने की संभावना है।
विज्ञापन
सुखबीर एग्रो एनर्जी के प्रबंधक महेशचंद्र मिश्र ने बताया कि पुवायां तहसील क्षेत्र के किसानों को सुखबीर एग्रो की स्थापना के बाद से उपज का सही मूल्य मिलने के अलावा तमाम लाभ हुए हैं। मिल की ओर से किसानों को मिट्टी की मुफ्त जांच की सुविधा दी गई है। मिल प्रशासन अपने खर्चे पर मिट्टी के नमूने पंजाब की होशियारपुर लैब भेजता है। वहां से जांच रिपोर्ट आने पर मिल के कृषि वैज्ञानिक संबंधित किसानों के घर जाकर उन्हें भूमि में पोषक तत्वों के आधार पर खाद, बीज आदि के प्रयोग की सलाह देते हैं। जनवरी में मिल ने लगभग सौ किसानों के खेतों की मिट्टी की जांच कराई। इसके अलावा उन्नतशील किसानों के एक दल को मिल ने अपने खर्च पर अहमदाबाद में खेती के गुर सीखने के लिए भेजा। वहां किसानों ने पाया कि आलू की खेती गुजरात में बहुत ही उन्नत तरीके से की जाती है। वहां किसानों ने खेती में काम आने वाली मशीनों के प्रयोग और ड्रिप सिंचाई की तकनीक सीखी। सुखबीर एग्रो प्रशासन जल्द ही किसानों को मौसम की जानकारी एसएमएस और रेडियो के माध्यम से देने, रेडियो के माध्यम से ही खाद, बीज, दवा आदि के बारे में जानकारी देने की सेवा शुरू कर रहा है। एक टोल फ्री नंबर भी जारी किया जा रहा है, जिस पर फोन कर किसान खेती के संबंध में वैज्ञानिकों की राय ले सकेंगे।
विज्ञापन
जरूरत से ज्यादा खाद डालते हैं किसान
सुखबीर एग्रो एनर्जी के कृषि वैज्ञानिक डॉ. अनुराग तिवारी ने बताया कि अभी तक मिट्टी के जिन नमूनों की जांच की गई है, उनमें पाया गया है कि पुवायां के किसान खेती में जरूरत से ज्यादा खाद का इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे जमीन में अम्लता बढ़ रही है। इससे किसानों का आर्थिक नुकसान भी हो रहा है। अब वैज्ञानिक किसानों के पास जाकर फसल का मुआयना करते हैं और उसमें पानी, खाद, दवा को आवश्यकता के अनुरूप प्रयोग करने की सलाह देते हैं। इसके अलावा मिट्टी की जांच के बाद उपयुक्त बीज की जानकारी भी दी जाती है।
विज्ञापन