फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Charging e-vehicles will be easy... charging stations will be built at two places.

Shahjahanpur News: ई-वाहन चार्ज करना होगा आसान...दो जगह बनेंगे चार्जिंग स्टेशन

Sun, 07 Jun 2026 12:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 07 Jun 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Charging e-vehicles will be easy... charging stations will be built at two places.
शाहजहांपुर। ई-बस समेत अन्य इलेक्ट्रिक वाहनाें को चार्ज करने के लिए लोगों को भटकना नहीं पड़ेगा। ई-वाहनों की बढ़ती संख्या को देखते हुए नगर निगम दो स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन बनाएगा। उसके लिए जमीन चिह्नित कर ली है और लेआउट बनाने की तैयारी है।
विज्ञापन


नगरीय ई-बस सेवा के तहत जिले में 23 बसें संचालित हो रही हैं। इन बसों को चार्ज करने के लिए ककरा में चार्जिंग स्टेशन बना है। बाढ़ आने पर ई-बसों के सामने चार्जिंग का संकट खड़ा होने पर संचालन ठप हो जाता है। ई-बसों को चार्ज करने के लिए शहर में दो चार्जिंग स्टेशन को बनाने की तैयारी की गई है।
विज्ञापन




ई-बस सेवा कार्यालय से जमीन को तलाशने के लिए नगर निगम से पत्राचार किया गया था। इसके बाद दो स्थानों पर जमीन को देखा गया। हालांकि, अभी फाइनल मुहर नहीं लग पाई है। चार्जिंग स्टेशन बनने के बाद टेंडर किया जाएगा। इसके जरिये आमजन को भी अपने ई-वाहन चार्ज करने का मौका मिल सकेगा। ई-बस सेवा के प्रभारी हुमायूं लारी ने बताया कि चार्जिंग स्टेशन बनने से काफी लाभ होगा। जमीन मिलने के बाद प्रस्ताव निदेशालय भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed