फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Chants of praise echoed on the occasion of Shri Krishna's 'Chhathi' celebration.

Shahjahanpur News: श्रीकृष्ण की छठी पर गूंजे जयकारे

Thu, 10 Sep 2026 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Chants of praise echoed on the occasion of Shri Krishna's 'Chhathi' celebration.
बंडा स्थित सुनासीरनाथ मंदिर में आयोजित भंडारे का प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु। संवाद
शाहजहांपुर। योगीराज भगवान श्रीकृष्ण की छठी का पर्व बुधवार को शहर में श्रद्धा और उल्लास से मनाया गया। मंदिरों में सुबह से ही धार्मिक अनुष्ठानों का सिलसिला शुरू हो गया। शाम को भगवान श्रीकृष्ण का विधि-विधान से पूजन, अभिषेक और आरती की गई। इसके बाद कढ़ी-चावल का भोग लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

लाला तेली बजरिया स्थित प्राचीन शिव बड़ा मंदिर में श्रीकृष्ण की छठी के अवसर पर दिनभर भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रम हुए। शाम करीब छह बजे पुजारी पंडित सुरेश चंद मिश्रा ने भगवान श्रीकृष्ण का गंगाजल से अभिषेक कराया। इसके बाद भगवान को सुंदर और नवीन वस्त्र धारण कराए गए। कार्यक्रम में कांति पांडेय, प्रेमवती मिश्रा, पूनम सक्सेना, नेहा मिश्रा, देवासी मिश्रा आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन

उस्मान बाग चौकी स्थित रुद्र बालाजी धाम में भी छठ उत्सव धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने मंगल गीत गाए। जन्माष्टमी पर आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए। पुजारी केके शुक्ला ने भगवान को भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कटियाटोला स्थित रामजानकी मंदिर में कढ़ी-चावल के भंडारे का आयोजन किया गया। भगवान को छप्पन प्रकार के भोग लगाए गए। इस दौरान पुजारी अवधेश तिवारी, सीमा मिश्रा, रश्मि गुप्ता, सोनम, लक्ष्मी, अभिषेक आदि मौजूद रहे।
लोहारों का चौराहा स्थित श्री मनोकामनेश्वर मंदिर में बुधवार को भगवान लड्डू गोपाल की छठी श्रद्धा और उल्लास से मनाई गई गई। इस अवसर पर पुजारी अशोक शर्मा ने भगवान की आरती उतारी। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सर्वेश्वर दयाल तिवारी ने कान्हा को कढ़ी-चावल, पूरी-सब्जी, दाल बड़ा आदि पकवानों का भोग लगाया। बाद में तमाम श्रद्धालुओं को भंडारे में यही प्रसाद परोसा गया। व्यवस्था में ओम प्रकाश सिंह, वीएन शर्मा, भगवान शरण सांख्यधर, सुमित शर्मा, सिद्धार्थ बाजपेयी, शिवम पांचाल आदि का सहयोग रहा। संवाद
---
सुनासीर नाथ शिव मंदिर में हुआ भंडारा
बंडा। कान्हा की छठी पर बुधवार को बिलसंडा मार्ग पर स्थित सुनासीर नाथ शिव मंदिर परिसर में भंडारा हुआ। भंंडारे में सर्वप्रथम कान्हा को पूरी-सब्जी, कढ़ी-चावल, खीर आदि का भोग लगाया गया। बाद में तमाम लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। व्यवस्था में आलोक दुबे, मनोज गुप्ता, मोनू गुप्ता, कपिल सिंह , संजय सिंह, अमित शर्मा, आलोक त्रिवेदी आदि का सहयोग रहा। संवाद

--
कंस वध का प्रसंग सुनाया
खुदागंज। म्यूना गांव में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन कथावाचक पंडित शैलेंद्र मिश्रा ने कंस वध का प्रसंग सुनाया। कथा सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे और पंडाल भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंज उठा। कथावाचक ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने अपने सगे मामा का वध करके यह संदेश दिया कि आतताई किसी का संबंधी नहीं होता और उनका अंत सदैव बुरा होता है। कथा श्रवण में परीक्षित बने कल्लू सिंह, विनोद सिंह, सुरजीत सिंह, प्यारेलाल आदि शामिल रहे। संवाद

बंडा स्थित सुनासीरनाथ मंदिर में आयोजित भंडारे का प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु। संवाद

बंडा स्थित सुनासीरनाथ मंदिर में आयोजित भंडारे का प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु। संवाद

बंडा स्थित सुनासीरनाथ मंदिर में आयोजित भंडारे का प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु। संवाद

बंडा स्थित सुनासीरनाथ मंदिर में आयोजित भंडारे का प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु। संवाद

बंडा स्थित सुनासीरनाथ मंदिर में आयोजित भंडारे का प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु। संवाद

बंडा स्थित सुनासीरनाथ मंदिर में आयोजित भंडारे का प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु। संवाद

बंडा स्थित सुनासीरनाथ मंदिर में आयोजित भंडारे का प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु। संवाद

बंडा स्थित सुनासीरनाथ मंदिर में आयोजित भंडारे का प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed