{"_id":"64ac616d02fd322ed90c5294","slug":"chants-of-har-har-bam-bam-echoed-in-the-pagodas-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-931-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: शिवालयों में गूंजे हर-हर, बम-बम के जयघोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: शिवालयों में गूंजे हर-हर, बम-बम के जयघोष
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में हर-हर, बम-बम के जयघोष गूंजें। सुरक्षा के मद्देनजर मंदिरों के बाहर पुलिस मुस्तैद रही।
महादेव के प्रिय श्रावण मास (सावन) की शुरूआत चार जुलाई को हुई थी। दस जुलाई को सावन का पहला सोमवार रहा। इसके चलते शिवालयों में जलाभिषेक के लिए भाेर से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। जहां श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जल, दूध, दही, घी से जलाभिषेक किया। साथ ही महादेव को बेलपत्र, धतूरा, फूल, फल आदि अर्पित किए। सुबह सात बजे तक मंदिर से लेकर बाहर तक श्रद्धालुओं की कतार लग गई। लोग शिवलिंग पर जलाभिषेक के अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। इस बीच हर-हर महादेव, बम-बम भोले के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।
शहर के प्रमुख मंदिरों में टाउनहाल स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर, पोस्ती पाकड़ पर बाबा वनखंडी नाथ मंदिर, चौक के बाबा चौकसी नाथ मंदिर, इंदिरानगर में नर्मदेवेश्वर नाथ मंदिर, लाला तेली बजरिया के प्राचीन शिव मंदिर समेत सभी शिव मंदिर में देवो के देव महादेव का दर्शन पूजन, और शिवलिंग के अभिषेक को श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों में भी सावन के पहले सोमवार को श्रद्धालु ने पहुंचकर पूजन और जलाभिषेक किया। पैना स्थित त्रिलोकी नाथ धाम, बंडा में सुनासिर नाथ धाम और पटना देवकली के प्राचीन शिव मंदिर पर मेले जैसा माहौल रहा। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात रहा।
फूलों और बिजली की झालरों से सजे मंदिर
शहर के बाबा विश्वनाथ मंदिर और बाबा वनखंडी नाथ मंदिर समेत सभी शिव मंदिरों को सावन का पहला सोमवार होने के चलते फूलों और बिजली की रंगबिरंगी झालरों से सजाया गया। इससे उनकी छटा देखने ही बन रही थी। मंदिर पर आने वाले श्रद्धालु मंदिर के अंदर व परिसर में सेल्फी लेते भी दिखाई दिए।
विज्ञापन
साक्षात नागदेवता के किए दर्शन
मंदिरों पर भगवान शिव के प्रिय नागदेवता के दर्शन कराने के लिए सपेरे डेरा जमाए रहे। जलाभिषेक व पूजन को आने वाले श्रद्धालुओं को साक्षात नागदेवता के दर्शन कराए। इस बीच युवाओं में नागदेवता के दर्शन को होड़ लगी ही। लोगों ने सांपों को अपने गले में डाला और पुचकारा। सपेरों ने बताया कि यह सांप जहरीले नहीं होते हैं।
एंटी रोमियो टीम ने की युवाओं से पूछताछ
मंदिर पर एंटी रोमियो की टीम भी सक्रिय रही। टीम ने मंदिर आने वाले हर युवक व युवती पर नजर रखी। किसी पर शक हुआ तो उन्हें बुलाकर उनका नाम, पता व माता-पिता का मोबाइल नंबर भी पूछा गया।