{"_id":"6a4809688e920bdc220cc111","slug":"changes-made-to-the-assistants-desks-at-the-bsa-office-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-177923-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बीएसए कार्यालय में सहायकों के पटल में किया गया परिवर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बीएसए कार्यालय में सहायकों के पटल में किया गया परिवर्तन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बीएसए कार्यालय में सहायकों के कार्य क्षेत्र में बदलाव कर दिया गया है। तत्कालीन बीएसए के कार्यकाल में निरीक्षण और स्थानांतरण व समायोजन को लेकर लगे आरोप-प्रत्यारोप को ध्यान में रखते हुए परिवर्तन किया गया है।
बीएसए ने प्रधान सहायक विकास सक्सेना को मृतक आश्रित नियुक्ति, सहायता प्राप्त विद्यालयों का अधिष्ठान, परिषदीय शिक्षकों के चयन वेतनमान आदि का चार्ज दिया है। उर्दू अनुवादक फसीहुद्दीन को परिषदीय शिक्षकों का अधिष्ठान, अंतरजनपदीय व अंत: स्थानातरण, वेतन आदि का कार्य दिया गया है।
वरिष्ठ सहायक अंकुर श्रीवास्तव को निरीक्षण व अध्यापकों के खिलाफ की जाने वाली सभी प्रकार की कार्रवाई के पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी दी गई है। कनिष्ठ सहायक केपी सिंह को सभी तरह के वेतन का कार्य, परिषदीय व सभी बाहरी परीक्षाओं, विद्युतीकरण आदि की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
हिमांशु दीक्षित को जीपीएफ अग्रिम, डिस्पैच, टीसी, देशदीपक को स्कूलों की पेंशन, ग्रेच्युटी का कार्य, राज्य सूचना आयोग में योजित वाद की पैरवी, सरोज कुमार को नवीन मान्यता राज्य पुरस्कार, इंद्रजीत मोहन को साक्षरता सेल का कार्य दिया गया है। बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव ने बताया कि सामान्य प्रक्रिया के तहत पटलों में परिवर्तन किया गया है।