फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Chances of Ganga rising again, alert on flood posts

Shahjahanpur News: गंगा में फिर उफान आने के आसार, बाढ़ चाैकियों पर अलर्ट

Sat, 03 Aug 2024 04:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 03 Aug 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
Chances of Ganga rising again, alert on flood posts
शाहजहांपुर। नरौरा बैराज से गंगा में पानी की निकासी शुक्रवार सुबह से फिर बढ़ाकर 1.28 लाख क्यूसेक से अधिक कर दी गई। हालांकि, कलान के भैंसार बांध पर बीते 24 घंटे से गंगा का जलस्तर स्थिर है, लेकिन अतिरिक्त पानी शनिवार शाम तक यहां पहुंचने की संभावना है। इससे गंगा में फिर से उफान की आशंका है। इसको लेकर कलान के एसडीएम और तहसीलदार ने क्षेत्र की बाढ़ नियंत्रण चौकियों के स्टाफ को अलर्ट कर दिया है।
विज्ञापन


बीते दिन की तुलना में चौबारी घाट पर रामगंगा का जलस्तर 13 सेमी. कम हुआ है और अन्य बैराजों से पानी की निकासी भी 19851 क्यूसेक घटकर 18666 क्यूसेक हो जाने से अगले 24 घंटे तक जलस्तर में गिरावट जारी रहेगी। इससे परौर क्षेत्र के कई तटीय गांवों में भूमि कटान तेज हो सकता है।
विज्ञापन


ड्यूनी डाम से गर्रा में भी पानी की निकासी घट जाने से गर्रा समेत उसकी सहायक खन्नौत नदी में भी पानी कम होगा। बीते 24 घंटे में गर्रा 10 सेमी. कम हुई, जबकि खन्नौत का जलस्तर स्थिर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार शाम तक नरौरा से गंगा में 86 हजार 603 क्यूसेक पानी निकलता रहा, लेकिन बाढ़ नियंत्रण कक्ष को शुक्रवार सुबह मिली सूचना के अनुसार नरौरा से पानी की मात्रा 42113 क्यूसेक बढ़ा दी गई है। अब गंगा में एक लाख 28 हजार 716 क्यूसेक पानी निकल रहा है।


000

नदियों का जलस्तर (मीटर में)

-------------

नदी खतरे का निशान मौजूदा जलस्तर जलस्तर में वृद्धि/ कमी
गंगा 144.10 143.00 स्थिर
रामगंगा 164.29 158.86 -0.13
गर्रा 149.80 144.60 -0.10
खन्नौत 146.75 142.65 स्थिर
----------
फर्रुखाबाद हाईवे पर अब यातायात सामान्य

कलान/मिर्जापुर। गंगा में आए उफान से तीन दिन तक गंगा में बाढ़ में डूबे रहे फर्रुखाबाद क्षेत्र के शमसाबाद-जलालाबाद स्टेट हाईवे से बृहस्पतिवार देर रात पानी उतर जाने से सुबह होते ही हाईवे पर लोगों का आवागमन सामान्य तरीके से होने लगा। ढाई, इस्लामनगर, आजादनगर, कीलापुर खुर्द, भरतपुर, पैलानी उत्तरी, छिदुकुरी, लक्ष्मणपुर, शम्सीपुर आदि गांवों के आसपास भरा पानी काफी कम हो गया है। नरौरा से गंगा में पानी बढ़ा दिए जाने की सूचना मिलने के बाद एसडीएम महेश कुमार कैथल और तहसीलदार अजहर अंसारी ने एक बार फिर बाढ़ चौकियों पर नियुक्त कर्मचारियों को तटवर्ती गांवों का नियमित भ्रमण कर वहां के लोगों को उनकी आवश्यकता के अनुसार राहत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed