फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Chain-snatching accused arrested after police encounter; shot in the leg.

Shahjahanpur News: पुलिस से मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया चेन लूट का आरोपी, पैर में लगी गोली

Wed, 07 Oct 2026 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Chain-snatching accused arrested after police encounter; shot in the leg.
पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया आरोपी प्रेमपाल। स्रोत: पुलिस
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार पुलिस और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने एनसीसी तिराहा के पास हुई चेन लूट की घटना का खुलासा करते हुए एक बाल अपचारी को पकड़ने के बाद उसके साथी प्रेमपाल को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में प्रेमपाल के बाएं पैर में गोली लगी। दोनों आरोपियों के पास से लूटी गई सोने की चेन के आधे-आधे हिस्से बरामद हुए हैं। प्रेमपाल के पास से तमंचा और कारतूस भी मिला है।
विज्ञापन

सोमवार शाम करीब छह बजे मोहल्ला कटिया टोला निवासी श्रीप्रकाश रोजाना की तरह दूध लेने मऊ खालसा स्थित डेयरी जा रहे थे। एनसीसी तिराहा के पास पीपल घाट जाने वाले कच्चे रास्ते से आए दो लोगों ने उनकी सोने की चेन लूट ली थी। पीड़ित ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

एसपी सिटी देवेंद्र कुमार और सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने घटना के शीघ्र खुलासे के लिए सर्विलांस सेल और सदर बाजार पुलिस की संयुक्त टीम गठित की। पुलिस ने आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली। यक्ष एप की मदद से संदिग्धों की पहचान होने पर पुलिस ने मऊ खालसा गांव निवासी एक बाल अपचारी को पकड़ लिया। उसके पास से लूटी गई चेन का आधा हिस्सा बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में बाल अपचारी ने बताया कि चेन का दूसरा हिस्सा उसके साथी मूल रूप से निगोही के परारमपुर गांव निवासी और वर्तमान में बूचड़ी में रह रहे प्रेमपाल के पास है। इसके बाद पुलिस टीम ने कैंट क्षेत्र के जंगल में चांदमारी बट के पास घेराबंदी की। पुलिस के अनुसार, टीम को देखते ही प्रेमपाल ने फायरिंग कर दी।
आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें गोली प्रेमपाल के बाएं पैर में लगी और वह गिर गया। पुलिस ने उसे पकड़कर उसके पास से चेन का दूसरा हिस्सा, तमंचा और कारतूस बरामद किए।

सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि मुकदमे में हत्या के प्रयास की धारा बढ़ाई गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जबकि बाल अपचारी को किशोर न्यायालय भेजा गया है।

पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया आरोपी प्रेमपाल। स्रोत: पुलिस

पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया आरोपी प्रेमपाल। स्रोत: पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed