{"_id":"63ee7ca3439e7eed5d0bea49","slug":"celebrated-valentines-day-with-outsider-housewife-wrote-report-shahjahanpur-news-c-4-1-65604-2023-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहाँपुर: बाहर वाली के साथ मनाया वैलेंटाइन डे, घरवाली ने लिखाई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहाँपुर: बाहर वाली के साथ मनाया वैलेंटाइन डे, घरवाली ने लिखाई रिपोर्ट
Fri, 17 Feb 2023 12:27 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 17 Feb 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। वैलेंटाइन डे पर पत्नी को छोड़कर युवक बाहर वाली के साथ घूमने निकल गया। पत्नी को शक हुआ तो उसने लाइव लोकेशन मांग ली। युवक ने उसे गलत लोकेशन भेज दी। पत्नी ने वीडियो कॉल की तो फोन बंद कर लिया। पत्नी ने चौक कोतवाली में पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
रामचंद्र मिशन थाना क्षेत्र की नई बस्ती निवासी युवती ने चौक कोतवाली क्षेत्र के आनंदपुरम कॉलोनी निवासी युवक से 26 फरवरी, 2020 को कोर्ट मैरिज की थी। दोनों परिवारों के सहमत होने के बाद भी युवक ने अपनी दो बहनों की शादी के बाद पत्नी को घर ले चलने का वादा किया था, लेकिन तीन साल गुजर जाने के बाद भी पत्नी को अपने घर नहीं ले गया। त्योहारों पर ही वह अपनी ससुराल पहुंचती थी।
आरोप है कि पति ने अब सामाजिक तौर पर शादी करने और दहेज देने की शर्त रखी। इन्कार करने पर दूसरा विवाह करने की धमकी देने लगा। युवती ने चौक कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 14 फरवरी को उसका पति दूसरी लड़की के साथ वैलेंटाइन डे मनाने चला गया। पत्नी को शक होने पर उसने लाइव लोकेशन मांगी तो गलत लोकेशन भेज दी। वीडियो कॉल की तो फोन बंद कर लिया। युवती ने पुलिस को बताया कि उसके पति ने चार साल से धोखे में रखा है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
-- -- -- --
- तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की विवेचना कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। - एपी सिंह, सीओ सिटी