फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Celebrate Holi with companionship and camaraderie

भाईचारा और सौहार्द के साथ मनाएं होली

Fri, 18 Mar 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Fri, 18 Mar 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
Celebrate Holi with companionship and camaraderie
पुलिस ने निकाला रूट मार्च
एएसपी रमेश कुमार भारतीय ने कहा कि होली का त्योहार सभी लोग आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं। माहौल बिगाड़ने और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बृहस्पतिवार को ग्राम बड़ागांव के प्राथमिक स्कूल में आयोजित बैठक में एएसपी ने कहा कि जबरन किसी पर रंग न डालें। जो लोग रंग पसंद नहीं करते हैं वे रंगबाजी दौरान बाहर निकलने से परहेज करें। एसडीएम सलिल कुमार पटेल और सीओ उमेश शर्मा ने कहा कि होली के दिन कोई नई परंपरा नहीं डाली जाएगी। रास्ते में किसी को भी जबरदस्ती रोककर रंग न लगाए। क्योंकि जबरदस्ती में अक्सर झगड़ा हो जाता है। इसके बाद एएसपी, एसडीएम और सीओ के  नेतृत्व में गांव में पुलिस ने रूट मार्च निकाला।
विज्ञापन

खास बात यह कि बड़ागांव में लाट साहब का जुलूस निकाला जाता है, जिस कारण गांव में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। रूटमार्च में कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार विश्नोई, खुटार एसओ जसवीर सिंह, एसआई संतोष सिंह, रामकृष्ण कठेरिया, वीरसिंह, धर्मेंद्र कुमार, कप्तान सिंह, सहित तमाम पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed