फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Caution regarding Friday prayers

जुमे की नमाज को लेकर सतर्केता, सोशल मीडिया पर पुलिस की नजर

Fri, 17 Jun 2022 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Caution regarding Friday prayers
शाहजहांपुर में शांति व कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस फोर्स के साथ पैदल रूट मार्च करते डीए - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। पिछले शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद देश के विभिन्न शहरों में हुईं हिंसक घटनाओं के बाद शाहजहांपुर में भी विशेष सतर्कता बरती जा रही है। अमन-चैन कायम रखने के लिए पुलिस-प्रशासन ने धर्मगुरुओं से संवाद कायम करते सहयोग मांगा है। वहीं, दूसरी तरफ पुलिस ने गड़बड़ी करने वालों को चिह्नित करते हुए उनकी गतिविधियों पर निगाह रखना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर पुलिस ने विशेष निगाह बना रखी है।
विज्ञापन

जुमे की नमाज को लेकर पुलिस पूरी तरह से सक्रिय हो गई है। पुलिस ने संवेदनशील क्षेत्रों पर पैनी निगाह रखते हुए अराजकता फैलाने वालों को सूचीबद्ध कर लिया है। पुलिस उनकी गतिविधियों पर विशेष निगाह रखे हुए हैं। एसपी के निर्देश के बाद पुलिस की ओर से थाना क्षेत्रों में गश्त करते हुए गण्यमान्य लोगों से संवाद कायम करते हुए शांति की अपील की गई।
विज्ञापन

डीएम-एसपी ने शहर पेश इमाम मौलाना हुजूर अहमद मंजरी, ईदगाह कमेटी के पदाधिकारियों और शहर के प्रमुख लोगों के साथ बैठक कर शहर में शांति व्यवस्था कायम रखने पर जोर दिया। संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस ने ड्रोन के जरिये छतों की स्थिति का जायजा लिया। कुछ जगहों पर ईंट और पत्थर मिलने पर सफाई कराई गई। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पुलिस के साइबर सेल की विशेष निगाह बनी हुई है। धार्मिक स्थल के बाहर नमाज से पहले ही पुलिस तैनात की जाएगी। पुलिस ने डिजिटल वालंटियर्स को भी सक्रिय किया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भड़काऊ पोस्ट लाइक, शेयर करने से बचें
सोशल मीडिया के एक मैसेज से हालात बिगड़ने में देर नहीं लगती है। ऐसी स्थिति में सोशल मीडिया पर होने वाली शरारत से बचने की जरूरत है। फेसबुक पर कोई भी भड़काऊ पोस्ट डालने पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। साइबर सेल प्रभारी नीरज सिंह यादव बताते हैं कि किसी भी भड़काऊ पोस्ट को लाइक, शेयर करने से बचें। यदि किसी व्हाट्सएप ग्रुप पर भड़काऊ सामग्री आ रही है तो उससे बाहर निकल आए। आपत्तिजनक चीजें या सांप्रदायिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाने वाली टिप्पणी पर पुलिस को तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज करा सकते हैं।
होटल-ढाबों की चेकिंग, आने वालों की निगहबानी शुरू
पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम को होटलों और ढाबों की चेकिंग की। इस दौरान मोहल्लों व गांवों में आने वाले बाहरी लोगों की निगरानी की जा रही है।
जुमे की नमाज को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। धर्मगुरुओं के साथ बैठक हो गई है। उन्हें अवगत करा दिया है कि कोई कानून हाथ में लेगा तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। अफवाह फैलाने वाले को बख्शा नहीं जाएगी। हर स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस फोर्स उपलब्ध है। -एस. आनंद, एसपी
नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी के लिए सख्त विरोध दर्ज कराया जा चुका है। लिहाजा, अब कोई जुलूस न निकाले। प्रशासन की अनुमति के बिना जुलूस निकालने पर सख्त कार्रवाई होगी। इसमें काफी नुकसान होगा। सब्र से काम लें और अपने जज्बात पर काबू रखें। -मौलाना हुजूर अहमद मंजरी, शहर पेश इमाम
डीएम-एसपी ने फोर्स के साथ निकाला रूट मार्च
जुमे की नमाज को लेकर शांति व्यवस्था कायम रखने केे डीएम उमेश प्रताप सिंह और एसपी एस. आनंद ने कोतवाली से पुलिस फोर्स के साथ छोटा चौक, मोहल्ला मातानी, जामा मस्जिद के पास से गर्रा फाटक होते हुए चार खंभा, मोहल्ला किला, मंघईटोला, केरूगंज व मंडी से होकर थाना कोतवाली तक पैदल भ्रमण किया।

दोनों अधिकारियों ने लोगों से आपसी सौहार्द एवं शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील की। कहा कि आपसी भाईचारा एवं शांति का माहौल बिगाड़ने वाली प्रवृत्ति के असामाजिक तत्वों के बारे में तत्काल सूचना पुलिस-प्रशासन को दी जाए। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। इस दौरान मार्ग पर पड़ने वाली मस्जिदों एवं चौराहों आदि पर उपस्थित मिले गण्यमान्य लोगों द्वारा शांति एवं भाईचारा बनाये रखने के लिए आश्वस्त किया। एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी, एसपी सिटी संजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed