{"_id":"6251dab94b25d834720d9b06","slug":"causing-traffic-jam-cars-parked-on-the-road-shahjahanpur-news-bly480944059","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम का कारण बन रहीं सड़क पर खड़ी गाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम का कारण बन रहीं सड़क पर खड़ी गाड़ियां
विज्ञापन
शाहजहांपुर के खिरनी बाग स्थित पं.राम प्रसाद बिस्मिल पार्क के पास पार्किंग स्थल न होने पर खड़ी कार
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। शहर में जाम की समस्या से मुक्ति नहीं मिल पा रही। नगर निगम की ओर से प्रमुख स्थानों पर पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। ये स्थल खाली ही रहते हैं और लोग अपने वाहनों को सड़क पर ही खड़ा करके खरीदारी के लिए निकल जाते हैं।
नगर निगम की ओर से बहादुरगंज और सदर बाजार क्षेत्र में पार्किंग बनवाई हैं। सदर बाजार व गोविंदगंज में खरीदारी के लिए आने वालों के वाहन कचहरी ओवरब्रिज के नीचे, कचहरी के वकीलों व वादकारियों के लिए खिरनीबाग में टीचर्स कॉलोनी, बहादुरगंज जाने वाले लोगों के लिए जेल के पीछे पार्किंग है।
टाउनहाल शहीद द्वार में भी पार्किंग स्थल है, लेकिन यहां इक्का-दुक्का वाहन ही खड़े दिखते हैं। घंटाघर से लेकर पंखी चौराहे तक वन-वे की व्यवस्था लागू की गई थी, जोकि फेल हो चुकी है। जाम की समस्या से निपटने के लिए होमगार्डों की ड्यूटी लगाई जाती है। मगर, जाम के समय वह दिखाई नहीं देते हैं।
विज्ञापन
अब 5.74 करोड़ की लागत से बन रही मल्टीलेवल कार पार्किंग
नगर निगम की ओर से हनुमतधाम पर खन्नौत नदी के किनारे मल्टीलेवल कार पार्किंग बनवाई जा रही है। निर्माण कार्यदायी संस्था सीएनडीएस जल निगम है। इस पर 5.74 करोड़ रुपये की लागत आएगी। नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि कार पार्किंग में बेसमेंट के ग्राउंड फ्लोर में लगभग 38 वाहन खड़े किए जा सकेंगे। प्रथम तल पर रेस्टारेंट के लिए हाल बनेगा। नगर निगम का दावा है कि इस कार पार्किंग के निर्माण से काफी हद तक जाम की समस्या से निजात मिल सकेगी। जून 2022 से पहले पार्किंग को शुरू करने का लक्ष्य है।
यहां मल्टीलेवल कार पार्किंग की जरूरत
स्मार्ट सिटी योजना के तहत हनुमत धाम पर निर्माणाधीन मल्टीलेवल पार्किंग की तरह ही अन्य स्थानों पर भी बनाए जाने की जरूरत है। इनमें टाउनहाल रोड, सदर बाजार, बहादुरगंज, चौक मंडी में ऐसे स्थान हैं, जहां पर आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है। सड़क पर खड़ी होने वाली कारें ही जाम का कारण हैं।
स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर में हनुमतधाम पर मल्टीलेवल कार पार्किंग का निर्माण करवाया जा रहा है। इसमें 5.74 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इस कार पार्किंग के बनने से फायदा दिखेगा, तो अन्य स्थानों पर भी बनाए जाने का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। -संतोष कुमार शर्मा, नगर आयुक्त

शाहजहांपुर के बहादुरगंज में बीच सड़क पर खड़ी कार व ई-रिक्शा । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR